
भारत में दूसरी पीढ़ी की महिंद्रा थार को 2 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा और यह कई नई सुविधाओं से लैस होगी निलामी
हालांकि महिन्द्रा थार (Mahindra Thar) की नई जेनरेशन के लिए अभी आधिकारिक बुकिंग शुरू नहीं की गई है, लेकिन चुनिंदा शहरों में कई डीलरों ने अनौपचारिक रूप से इस ऑफरोडर एसयूवी के लिए बुकिंग को स्वीकार करना शुरू कर दिया है।
हालांकि महिंद्रा ने घोषणा की है की नई महिंद्रा थार की पहली यूनिट को नहीं बेचेगी, बल्कि इसे नीलाम करेगी। महिंद्रा ने कहा कि महिंद्रा अपने 75 साल के गौरवशाली सालों का जश्न मनाने के लिए ऑल-न्यू थार की पहली यूनिट की नीलामी करने जा रही है। इस नीलामी के माध्यम से जुटाई गई रकम की पूरी राशि का इस्तेमाल भारत में COVID-19 से हो रही लड़ाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा और इसे Naandi Foundation, Swades Foundation या PM CARES फंड में जमा किया जाएगा।
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब महिंद्रा किसी कारण से पहली गाड़ी की नीलामी कर रहा है। कंपनी ने जावा मोटरसाइकिल की पहली बैच की भी नीलामी की थी, जिसकी आय सशस्त्र सेना झंडा दिवस के लिए दान की गई थी। बताया जा रहा है कि महिंद्रा की पहली एसयूवी अन्य एसयूवी से अलग और विशेष होगी।

इस बारे में महिंद्रा का कहना है कि अपने शुरुआती वाहनों के साथ वाहन पर दिया गया अनुकूलित बैज, डैशबोर्ड, सीटों पर सजावटी नंबर प्लेट, सीरियल नंबर 1 नीचे के दिए गए वेरिएंट और कलर के साथ ऑल-न्यू थार #1 बहुत खास हैं, जो कोई भी महिंद्रा की पहली यूनिट के लिए बोली लगाना चाहता है वो यहां रजिस्ट्रेशन कर सकता है।
खबर के मुताबिक बोली की प्रक्रिया 24 सितंबर से 27 सितंबर तक खुली रहेगी। इस नई ऑफ-रोडर को वास्तव में आउटगोइंग मॉडल की तुलना में बेहतर ऑफ-रोड क्षमताओं के साथ पेश किया जा रहा है। कार एक नए सीढ़ी फ्रेम चेसिस पर विकसित की गई है, जो कि कई प्रकार के फायदे देता है। एसयूवी की नई चेसिस दुर्घटना परीक्षण मानदंडों का अनुपालन करती है और आसान व कंपन मुक्त सवारी सुनिश्चित करती है। नई थार को उन लोगों के लिए विकसित किया गया है, जो किसी कार के दमदार प्रदर्शन के साथ सुविधाओं की तलाश कर रहे हैं।

नई थार को फीचर्स के रूप में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बकेट सीट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और फॉरवर्ड फेसिंग सीट जैसे फीचर्स से लैस किया गया है, जबकि एक्सटीरियर को एलईडी हेडलैंप, ट्रेंडी एलईडी डीआरएल, 5-स्पोक एलॉय व्हील और प्रमुख फेंडर के साथ अपग्रेड किया गया है।
नई महिंद्रा थार को पावर देने के लिए पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों का इस्तेमाल किया गया है। पेट्रोल इंजन 2.0-लीटर mStallion टर्बो यूनिट है, जबकि डीजल विकल्प 2.2-लीटर mHawk इंजन है। दोनों मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध होंगे। थार की वास्तविक कीमतों का खुलासा इसके लॉन्च के साथ होगा।