
महिंद्रा ने अक्टूबर 2024 में 24.70 फीसदी की सालाना वृद्धि के साथ 54,504 कारों की बिक्री की है, जो अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री है
महिंद्रा पिछले कुछ वर्षों से लगातार प्रगति पर है और समय-समय पर नई बिक्री उपलब्धियां हासिल कर रही है। महिंद्रा ने हाल ही में थार रॉक्स को 12.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। महिंद्रा थार रॉक्स की बुकिंग खुलने के 60 मिनट के भीतर इसे लगभग 1.76 लाख ऑर्डर मिले थे aur पिछले महीने इसकी डिलीवरी शुरू हुई थी।
अक्टूबर 2024 में कंपनी ने कुल 54,504 यूनिट की बिक्री की है, जिससे इसके इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा एसयूवी बिक्री दर्ज की गई है। साल-दर-साल बिक्री वृद्धि 24.70 फीसदी रही। आइए अक्टूबर 2024 महीने के लिए महिंद्रा की बिक्री रिपोर्ट पर नजर दाल लेते हैं।
महिंद्रा ऑटोमोटिव डिवीजन की कुल बिक्री 96,648 यूनिट की रही है। इन आंकड़ों में निर्यात के साथ-साथ कमर्शियल वाहन बिक्री दोनों शामिल हैं। यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में कंपनी ने घरेलू बाजार में 54,504 यूनिट की बिक्री की और एक्सपोर्ट को मिलाकर यह आंकड़ा 55,571 यूनिट का रहा है। जहाँ तक कमर्शियल वाहनों का सवाल है तो अक्टूबर 2024 में बिक्री 28,812 यूनिट की रही है।
इस बिक्री उपलब्धि में थार रॉक्स के लॉन्च सहित कई कारक योगदान दे रहे हैं। महीने की पहली छमाही में डिलीवरी शुरू होने के साथ, थार रॉक्स ने कुल संख्या में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा, स्कॉर्पियो एन, स्कॉर्पियो क्लासिक, एक्सयूवी700 और बोलेरो जैसे लोकप्रिय मॉडलों की मजबूत मांग जारी रही। इसी तरह, XUV3XO ने भी बिक्री की मात्रा को नई ऊंचाई पर पहुंचाने में मदद की है।
बिक्री उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए, एम एंड एम लिमिटेड, ऑटोमोटिव डिवीजन, अध्यक्ष, वीजय नाकरा ने कहा, “हम अक्टूबर में 25 फीसदी की वृद्धि के साथ 54,504 वाहनों की अब तक की सबसे अधिक एसयूवी बिक्री, 20 फीसदी की वृद्धि के साथ 96,648 यूनिट की अब तक की सबसे अधिक कुल बिक्री के साथ उत्साहित हैं। महीने की शुरुआत शानदार रही जब थार ROXX ने पहले 60 मिनट में 1.7 लाख बुकिंग हासिल की और त्योहारी सीजन के दौरान एसयूवी पोर्टफोलियो में सकारात्मक गति जारी रही।
एसयूवी की बिक्री ने भी वित्त वर्ष 2025 में 3,14,714 यूनिट की मजबूत YTD बिक्री दिखाई, जो कि वित्त वर्ष 2024 की अवधि में बेची गई 2,58,612 यूनिट की तुलना में 22 फीसदी की सालाना वृद्धि है। दूसरी ओर, कार और वैन की बिक्री वित्त वर्ष 2024 में बेची गई 10 यूनिट से घटकर 100 गिरावट के साथ 0 यूनिट पर आ गई।