सितम्बर 2020 में महिंद्रा अपने पोर्टफोलियो में शामिल कई कारों की खरीद पर विशेष छूट दे रही है जिसमे XUV 300 से लेकर Alturas G4 शामिल है
घरेलू निर्माता महिंद्रा (Mahindra) सितंबर 2020 के महीने में अपनी कई कारों की खरीद पर विशेष छूट दे रही है, ताकि न केवल अपनी बिक्री को बढ़ाया जा सके, बल्कि खरीददारों लुभाया जा सके। इन कारों पर मिल रहे छूट के तहत कैश डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट छूट शामिल है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए, दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में कुछ डीलरशिप चुनिंदा मॉडल पर कुछ मुफ्त ऐक्सेसरीज़ पेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं किस पर कितनी छूट मिल रही हैः
महिंद्रा अपनी एसयूवी Mahindra Alturas G4 की खरीद पर कुल मिलाकर 2.90 लाख रूपए की छूट दे रही है, जिसमें 2.40 लाख रुपए की नकद छूट और 50,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसी तरह महिन्द्रा एक्सयूवी500 (XUV500) के कई ट्रिम्स पर 12,760 की नकद छूट, 30,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस, 9,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5,000 रुपए की ऐक्सेसरीज़ दे रहा है।
ग्राहक W9 और W11 ट्रिम्स पर 18,680 रुपए का कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस, 9,000 रुपए के कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ 5,000 रुपए की ऐक्सेसरीज़ प्राप्त कर सकते हैं, जबकि महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) के सभी ट्रिम्स पर 25,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट प्राप्त किया जा सकता है।
Models | Cash Discounts | Exchange Bonus + Corporate Discount |
Mahindra XUV300 | NIL | Rs. 25,000 + Rs. 4,500 |
Mahindra Bolero | NIL | Rs. 10,000 |
Mahindra Marazzo | Rs. 10,000 | Rs. 15,000 + Rs. 5,000 |
Mahindra Scorpio (S5) | Rs. 20,000 | Rs. 25,000 + Rs. 5,000 |
Mahindra Scorpio (All trims except S5) | NIL | Rs. 25,000 + Rs. 5,000 |
Mahindra XUV500 (W5 and W7) | Rs. 6,840 | Rs. 30,000 + Rs. 5,000 |
Mahindra XUV500 (W9 and W11) | Rs. 12,760 | Rs. 30,000 + Rs. 9,000 |
Mahindra Alturas G4 | Rs. 2.4 lakh | Rs. 50,000 |
स्कॉर्पियो S5 ट्रिम पर 20,000 रुपए की नकद छूट 25,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ 10,000 रुपए की ऐक्सेसरीज़ दी जा रही है, जबकि महिंद्रा एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300) पर 25,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 4,500 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
ग्राहक महिन्द्रा मराजो (Marazzo) एमपीवी की खरीद पर 10,000 रुपए की नकद छूट, 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपए की ऐक्सेसरीज़ पा सकते हैं। दूसरी ओर कंपनी की टॉप सेलिंग कार महिन्द्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) की खरीद पर केवल 10,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
बता दें कि महिन्द्रा की पाइपलाइन में कई ऐसे वाहन हैं, जिन्हें आने वाले महीनों में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें महिन्द्रा थार (Mahindra Thar) को 2 अक्टूबर को भारत में पेश किया जाएगा, जबकि नई जेनरेशन महिन्द्रा एक्सयूवी500 (Mahindra XUV500 ) और नई महिन्द्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) को अगले साल लॉन्च किया जायेगा।