महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन आकार में टाटा सफारी और XUV700 से होगी बड़ी

Mahindra Scorpio-N

2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को फीचर्स में 2-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, 4 व्हीलड्राइव, पार्किंग कैमरा (आगे और पीछे) आदि मिलेंगे

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को भारत में 27 जून को लॉन्च किया जाएगा और इसे नए लैडर-फ्रेम चेसिस पर बनाया गया है। यह प्रतिस्पर्धा के मामले में अधिक अप-मार्केट एसयूवी को लक्षित करेगी जिसमें टाटा हैरियर, सफारी, एमजी हेक्टर प्लस और हुंडई अलकाज़ार शामिल हैं। एक्सटीरियर में इसे 6 क्रोम स्लैट्स के साथ लंबी ग्रिल, ग्रिल पर मोटी क्रोम स्ट्रिप, स्टाइलिश हेडलैम्प्स और फॉक्स एल्युमिनियम साइड प्लेट मिलती हैं। इसमें नया फ्रंट बंपर डिज़ाइन, C आकार का फॉग लैंप हाउसिंग और C आकार के LED DRLs के साथ वर्टिकल माउंटेड टेल लैंप भी मिलेंगे।

वहीं 18 इंच के ड्यूल टोन मल्टी स्पोक अलॉय व्हील्स के साथ व्हील आर्च पर प्रमुख ब्लैक क्लैडिंग भी शामिल है। इसके बाहरी हिस्सों में क्रोम के व्यापक उपयोग के साथ-साथ इसके दरवाजे पर ब्लैक क्लैडिंग जारी है जो अधिक प्रीमियम अपील जोड़ती है। नई जनरेशन स्कॉर्पियो-एन में नया ‘ट्विन पीक्स’ महिंद्रा लोगो है जो एक्सयूवी700 के साथ आता है। इस महीने लॉन्च से पहले एक्सटीरियर की तस्वीरें आधिकारिक तौर पर सामने आई हैं। अब इसका ओनर मैनुअल लीक हुआ है, जिससे इसके आकर, इंटीरियर आदि के बारे में नई जानकारी मिलती है।

यह पहले से ही स्पष्ट था कि नई पीढ़ी 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो मौजूदा स्कॉर्पियो की तुलना में आकार में बहुत बड़ी होगी। अब पहली बार लीक हुई ओनर मैनुअल के माध्यम से महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन के आकार का खुलासा हुआ है। महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन 4,662 मिमी लंबी, 1,917 मिमी चौड़ी, 1,870 मिमी ऊँची है और इसका व्हीलबेस 2750 मिमी का है। नई 2022 स्कॉर्पियो का ग्राउंड क्लियरेंस करीब 200 मिमी होने की उम्मीद है।

Mahindra Scorpio-N

वर्तमान स्कॉर्पियो की तुलना में यह 206 मिमी लम्बी, 97 मिमी चौड़ी और 125 मिमी छोटी है और इसमें 70 मिमी लंबा व्हीलबेस है। वास्तव में नई स्कॉर्पियो XUV700 की तुलना में लंबाई में 33 मिमी छोटी है, लेकिन XUV700 से क्रमशः 27 मिमी और 115 मिमी चौड़ी और लंबी है। XUV700 का व्हीलबेस भी 2,750 मिमी का है। टाटा सफारी के साथ तुलना करने पर महिंद्रा स्कॉर्पियो 1 मिमी लम्बी, 23 मिमी चौड़ी और 84 मिमी ऊँची है और इसका व्हीलबेस 9 मिमी लंबा है।

नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को कई अद्यतन सुविधाएँ और तकनीक मिलती है जो इसके वर्तमान जनरेशन मॉडल पर नहीं देखी गई है। इनमें AdrenoX AI के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी शामिल है। फीचर्स में डुअल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, तीनों रो के लिए एसी वेंट के साथ फ्रंट-रो में बैठने वालों के लिए अलग-अलग तापमान सेटिंग्स और इलेक्ट्रिक सनरूफ शामिल होंगे। नई स्कॉर्पियो एन पर ADAS फीचर्स की पेशकश नहीं की जाएगी।

2022 mahindra scorpio interior spied

लीक हुई जानकारी के अनुसार महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को 2.0 लीटर mStallion पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 170 पीएस की पावर विकसित करता है। इसके साथ ही 130 पीएस पावर का उत्पादन करने वाला 2.2 लीटर mHawk 130 डीजल इंजन भी शामिल होगा। यह वही इंजन विकल्प AWD के साथ शीर्ष वेरिएंट के लिए उच्च स्थिति में भी पेश किया जाएगा, जो 160 पीएस की पावर प्रदान करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन शामिल है। महिंद्रा नई स्कॉर्पियो-एन में 4-Xplor सिस्टम के साथ AWD वैरिएंट भी पेश करेगी।