Mahindra Scorpio N Carbon Edition भारत में हुई लॉन्च, कीमत 19.19 लाख से शुरू

Mahindra Scorpio N Carbon Edition को भारत में 19.19 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसे मैटेलिक ब्लैक थीम मिलती है

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारतीय बाजार में Scorpio N मिडसाइज एसयूवी की 2 लाख यूनिट की बिक्री की है, जिसके उपलक्ष में  कंपनी ने Scorpio N Carbon Edition पेश किया है। इस विशेष एडिशन में डार्क थीम वाला एक्सटीरियर है जो पहले से ही बोल्ड दिखने वाली एसयूवी की स्पोर्टीनेस को और बढ़ाता है। इंटीरियर में भी वही ब्लैक थीम रखी गई है।

अंदर, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन कार्बन एडिशन में लैदर सीटें हैं, जिनमें कंट्रास्ट डेको-सिलाई की गई है। एक्सटीरियर में महिंद्रा ने मैटेलिक ब्लैक फिनिश पेश किया है। डार्क थीम को स्मोक्ड क्रोम एलिमेंट्स, ब्लैक अलॉय व्हील्स और डार्क गैल्वेनो-फिनिश्ड रूफ रेल्स द्वारा और अधिक निखारा गया है। Z8 ट्रिम में, पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की कीमत 19,19,400 रुपये है, जबकि ऑटोमैटिक वर्जन की कीमत 20,70,000 रुपये है।

वहीं डीजल Z8 के 2WD मैनुअल के लिए कीमत 19,64,700 रुपये और 2WD ऑटोमैटिक की कीमत 21,18,000 रुपये है। वहीं 4WD मैनुअल की कीमत 21,71,700 रुपये और 4WD ऑटोमैटिक की कीमत 23,44,100 रुपये रखी गई है। Z8L रेंज-टॉपिंग ट्रिम अधिक कीमत में उन्नत सुविधाएँ प्रदान करता है।

Scorpio-N Carbon_Exterior 1

पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट की कीमत 20,89,500 रुपये है जबकि ऑटोमैटिक की कीमत 22,31,200 रुपये है। Z8L में डीजल लाइनअप 2WD मैनुअल के लिए 21,29,900 रुपये से शुरू होता है। वहीं 2WD ऑटोमैटिक की कीमत 22,76,100 रुपये रखी गई है। वहीं 4WD मैनुअल की कीमत 23,33,100 रुपये और 4WD ऑटोमैटिक की कीमत 24,89,100 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Mahindra Scorpio N Carbon Edition में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल चैनल सब-वूफर के साथ 12-स्पीकर सोनी ऑडियो सिस्टम, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, माउंटेड कंट्रोल के साथ स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट पार्किंग सेंसर, वेन्टीलेटेड फ्रंट सीटें और ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, वायरलेस चार्जिंग सुविधा और बहुत कुछ शामिल हैं।

Scorpio-N Carbon_Interior 3

Mahindra Scorpio N Carbon Edition परिचित 2.2 लीटर चार-सिलेंडर mHawk डीजल इंजन और 2.0 लीटर mStallion चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है। ट्रांसमिशन विकल्पों में मैनुअल और ऑटोमैटिक शामिल हैं। 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन 3500 आरपीएम पर 172 बीएचपी की पावर और 1750-2750 आरपीएम के बीच प्रभावशाली 400 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। दूसरी ओर, 2.0 लीटर mStallion पेट्रोल इंजन 5000 आरपीएम पर 200 बीएचपी की पावर  और 1750-3000 आरपीएम पर 370 एनएम का टॉर्क देता है।