सितंबर 2025 में 7-सीटर सेगमेंट में Mahindra Scorpio का रहा जलवा, देखें टॉप 10 लिस्ट

Scorpio N

सितंबर 2025 में 7-सीटर सेगमेंट बिक्री चार्ट में महिंद्रा की Scorpio एसयूवी शीर्ष पर रही है

भारतीय बाज़ार में 7-सीटर कारों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। अब ज़्यादा लोग ऐसी कारें पसंद कर रहे हैं जो पूरे परिवार या बड़े ग्रुप के साथ आराम से सफर करने की सुविधा दे सके। इसकी वजह से 7-सीटर कारों की लिस्ट भी दिन-ब-दिन लंबी होती जा रही है। हाल ही में सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कमी से इन कारों की कीमतों में भी गिरावट आई है, जिससे खरीदारों को राहत मिली है और इस सेगमेंट की बिक्री में और इज़ाफ़ा होने की उम्मीद है।

पिछले महीने महिंद्रा स्कॉर्पियो (स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक) भारतीय बाज़ार में सबसे ज़्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार रही है। 18,372 यूनिट के साथ, इस एसयूवी ने साल-दर-साल 27 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है, जिसने मारुति सुजुकी अर्टिगा को पीछे छोड़ दिया। यह महिंद्रा एसयूवी की बढ़ती माँग को दर्शाता है।

अर्टिगा एमपीवी 12,115 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही। सितंबर 2024 के 17,441 यूनिट के मुकाबले इसमें 31 फीसदी की सालाना गिरावट दर्ज की गई है। टोयोटा ने सितंबर 2025 में 9,783 यूनिट की बिक्री के साथ, लोकप्रिय इनोवा (इनोवा हाइक्रॉस और इनोवा क्रिस्टा) के साथ 7-सीटर सेगमेंट में तीसरा स्थान बरकरार रखा। इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 21 फीसदी की वृद्धि हुई है।

innova hycross-11

Rank

Model (YoY)

September 2025 Sales

September 2024 Sales

1

Mahindra Scorpio (27%)

18,372

14,438

2

Maruti Suzuki Ertiga (-31%)

12,115

17,441

3

Toyota Innova (21%)

9,783

8,052

4

Mahindra XUV700 (1%)

9,764

9,646

5

Kia Carens (18%)

7,338

6,217

6

Toyota Fortuner (13%)

2,783

2,473

7

Mahindra Bolero (-66%)

2,747

8,180

8

Renault Triber (68%)

2,587

1,538

9

Maruti Suzuki XL6 (-42%)

2,170

3,734

10

Tata Safari (22%)

2,000

1,644

पिछले महीने महिंद्रा XUV700 की बिक्री में सालाना आधार पर केवल 1 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है और इसकी 9,764 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं किआ कैरेंस (कैरेंस और कैरेंस क्लैविस) ने साल-दर-साल आधार पर 18 फीसदी की वृद्धि के साथ 7,338 यूनिट की बिक्री दर्ज की है। फेसलिफ़्टेड कैरेंस क्लैविस के लॉन्च से ब्रांड को और ज़्यादा बिक्री बढ़ाने में मदद मिली है।

वहीं टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी की सितंबर 2025 में 2,783 यूनिट बेचने में सफल रही है। फुल साइज एसयूवी ने 13 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है, जो बाजार में इसकी निरंतर मांग को उजागर करती है। महिंद्रा बोलेरो की बिक्री में साल-दर-साल 66 फीसदी की गिरावट आई है, जो भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाली 7-सीटर कारों की इस सूची में सबसे ज़्यादा है। बेहतर फ़ीचर और कीमत में भारी कटौती के साथ हाल ही में अपडेटेड बोलेरो के लॉन्च से इसकी बिक्री में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

2025 renault Triber

हाल ही में एक बड़े मिड-लाइफ फेसलिफ्ट अपडेट के साथ आई रेनो ट्राइबर ने 2,587 यूनिट की बिक्री दर्ज की है। भारतीय बाज़ार में सबसे किफायती 7-सीटर कार को फेसलिफ्ट का फ़ायदा मिला है और इसने साल-दर-साल 68 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। मारुति सुज़ुकी XL6 और टाटा सफारी क्रमशः 2,170 और 2,000 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप 10 की सूची में अंतिम दो स्थानों पर रहीं।