फरवरी में महिंद्रा की बिक्री में हुई 80 फीसदी की वृद्धि – एक्सयूवी700, बोलेरो, स्कॉर्पियो, थार

Mahindra XUV700

फरवरी 2022 में महिंद्रा ने पैसेंजर वाहन सेगमेंट में कुल मिलाकर 27,663 यूनिट की बिक्री की है, जो कि सालाना आधार पर 80 प्रतिशत की वृद्धि है

भारत की दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने फरवरी 2022 के लिए अपनी बिक्री के आंकड़ों को जारी कर दिया है और कंपनी ने अब तक की सबसे अधिक एसयूवी की बिक्री भी दर्ज की है। फरवरी 2022 में महिंद्रा ने कुल मिलाकर 54,455 यूनिट की बिक्री की है, जो कि फरवरी 2021 की तुलना में 89 प्रतिशत ज्यादा है।

महिंद्रा की पैसेंजर वाहन सेगमेंट में बिक्री की बात करें तो नई थार और एक्सयूवी700 जैसी कारों ने काफी योगदान दिया है। कंपनी ने इस सेगमेंट में कुल मिलाकर 27,663 यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 15,391 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 80 प्रतिशत की वृद्धि है।

वहीं जनवरी 2022 में महिंद्रा ने कुल मिलाकर 19,964 यूनिट की बिक्री की थी, जो कि मासिक आधार पर भी 38.56 फीसदी की वृद्धि है। महिंद्रा की कुल 27,663 यूनिट की बिक्री में यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 27,551 यूनिट की रही है। वहीं कार और वैन सेगमेंट की बात करें तो फरवरी 2021 में 112 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई केवल 11 यूनिट की तुलना में 918 फीसदी की वृद्धि है।Mahindra Boleroइस तरह स्पष्ट है कि सेमीकंडक्टर की वैश्विक आपूर्ति की कमी के बीच भी महिंद्रा ने न केवल उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है, बल्कि अपनी अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री भी दर्ज की है। फरवरी 2022 में महिंद्रा के निर्यात की बात करें तो कंपनी ने 2,814 यूनिट को विदेशी बाजारों में निर्यात किया है, जो कि फरवरी 2021 में निर्यात किए 1,827 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 54 फीसदी की वृद्धि है।

कंपनी की बिक्री में सबसे ज्यादा योगदान एक्सयूवी700 और थार ने दिया है, जबकि बोलेरो, एक्सयूवी300 और स्कॉर्पियो ने भी अपने-अपने सेगमेंट में अच्छा योगदान दिया है। महिंद्रा एसयूवी सेगमेंट में अपनी उपस्थिति को और भी मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है और भारत में स्कॉर्पियो के नए जेनरेशन को लॉन्च करने की योजना बना रही है।Mahindra-thar.jpgभारत में नई जनरेशन स्कार्पियो को इस साल के मध्य तक लॉन्च किया जाएगा। वहीं कंपनी अगले साल एक्सयूवी300 के फेसलिफ्ट वर्जन को भी लॉन्च करेगी, जबकि ब्रांड अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को भी मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है।