सितंबर 2022 में महिंद्रा की बिक्री 168 फीसदी बढ़ी – स्कार्पियो N, XUV700, थार, बोलेरो

mahindra Scorpion-2

महिंद्रा ने सितंबर 2022 में 34,508 यूनिट की बिक्री की है, जो कि सितंबर 2021 में बेचीं गई 12,863 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 168 फीसदी की वृद्धि है

महिंद्रा ने सितंबर 2022 के महीने में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 34,508 यूनिट की बिक्री की है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 12,863 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 168 प्रतिशत की भारी वृद्धि है। 2022 में ऑटोमोटिव उद्योग में महिंद्रा ने प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की है। वहीं कंपनी ने अगस्त 2022 में 29,615 यूनिट की बिक्री की थी, जो मासिक आधार पर 16.5 प्रतिशत की वृद्धि है।

घरेलू एसयूवी निर्माता समग्र निर्माताओं की बिक्री तालिका में चौथे स्थान पर रहा है। 2021 में महिंद्रा की बाजार हिस्सेदारी 6.9 प्रतिशत थी, जो अब 2.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9.7 फीसदी की रही है। त्योहारी सीजन में बिक्री संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है। महिंद्रा भारत में स्कार्पियो एन, स्कार्पियो क्लासिक, बोलेरो, बोलेरो नियो प्लस, XUV300, XUV700, अल्टुरस G4, मराज़ो, KUV100 NXT की बिक्री करती है।

महिंद्रा ने कुछ दिनों पहले ही स्कॉर्पियो एन की डिलीवरी शुरू की है और कंपनी नवंबर 2022 के अंत तक 25,000 यूनिट की डिलीवरी करेगी। महिंद्रा स्कार्पियो एन की कीमत 11.99 लाख रूपए से लेकर 23.90 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसके हालिया लॉन्च जैसे एक्सयूवी700 और दूसरी पीढ़ी के थार के लिए भी काफी माँग है। लाइफस्टाइल ऑफ-रोडर के पांच दरवाजों वाले संस्करण का वर्तमान में परीक्षण चल रहा है और इसके अगले कैलेंडर वर्ष में किसी समय लॉन्च होने की उम्मीद है।

mahindra XUV700-29
Pic Source: Nick Zeek

वहीं टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक को टक्कर देने वाली XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी ने भी हाल ही में अपनी शुरुआत की थी। यह उसी SsangYong Tivoli के X100 प्लेटफॉर्म पर XUV300 पर आधारित है, लेकिन यह लम्बी है और इसमें बड़ा बूटस्पेस भी मिलता है। ग्राहकों के लिए XUV400 की टेस्ट ड्राइव दिसंबर 2022 में शुरू होगी और डिलीवरी जनवरी 2023 के अंत तक शुरू हो जाएगी।

महिंद्रा XUV400 में एक बार चार्ज करने पर 456 किमी की ड्राइविंग रेंज का दावा किया गया है और इसे 39.4 kW IP67-रेटेड बैटरी पैक मिलता है। कुछ अन्य हाइलाइट्स में तीन ड्राइव मोड (फन, फास्ट और फियरलेस), फ्रीक्वेंसी-डिपेंडेंट डंपिंग, सिंगल पेडल टेक्नोलॉजी और 60+ कनेक्टेड फीचर्स शामिल हैं। इसमें 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार महज 8.3 सेकेंड में हासिल करने का दावा किया गया है।

mahindra xuv400 ev-5

डीसी फास्ट चार्जर का उपयोग करके इसे 50 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। स्कॉर्पियो एन के लिए जबरदस्त शुरूआती माँग के साथ महिंद्रा प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण और पेश की जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत श्रृंखला का लाभ उठाकर अपनी बिक्री चार्ट में मजबूत प्रभाव डाल सकती है।