नवंबर 2020 में महिंद्रा की बिक्री के आंकड़े – Scorpio, XUV300, Thar, XUV500

Mahindra scorpio

महिंद्रा ने नवंबर 2020 में कुल मिलाकर 18,212 यूनिट की बिक्री की है, जो कि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 14,435 यूनिट थी

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) नवंबर 2020 की बिक्री में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki,), हुंडई (Hyundai), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और किआ (Kia) के बाद पांचवें स्थान पर रही है। कंपनी ने नवंबर 2019 में जहाँ 14,635 यूनिट की बिक्री की थी, वहीं नवंबर 2020 में बिक्री का कुल आकड़ा 18,212 यूनिट रहा, जो कि सालाना आधार पर 24.4 प्रतिशत की वृद्धि है।

इसके पहले महिंद्रा ने अक्टूबर 2020 में 18,318 यूनिट्स की बिक्री की थी, जो कि मासिक आधार पर 2 प्रतिशत कम है। नवंबर 2020 में कंपनी की बिक्री में महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) ने बिक्री चार्ट का नेतृत्व किया और कंपनी ने इस इसकी 6,055 यूनिट की बिक्री की, जो कि पिछले साल की तुलना में 18 फीसदी ज्य़ादा है। कंपनी ने पिछले साल नवंबर 2019 में 5,127 यूनिट की बिक्री की थी।

इसके बाद भारत में सबसे सुरक्षित एसयूवी महिन्द्रा एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300) की नवंबर 2020 में 4,458 यूनिट की बिक्री की थी, जो कि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 2,224 यूनिट्स थी, जो कि 100 फीसदी की सालाना वृद्धि है। इस एसयूवी की बिक्री में इसकी सेफ्टी ने वास्तव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महिंद्रा ने इस कार को फरवरी 2019 के मध्य में पेश किया था।

Mahindra Models (YoY) November 2020 Sales November 2019 Sales
1. Mahindra Bolero (18%) 6,055 5,127
2. Mahindra XUV300 (100%) 4,458 2,224
3. Mahindra Scorpio (-4%) 3,725 3,878
4. Mahindra Thar (4747%) 2,569 53
5. Mahindra XUV500 (-9%) 892 981
6. Mahindra Marazzo (-78%) 226 1,007
6. Mahindra Alturas G4 (-34%) 23 35
7. Mahindra KUV (-73%) 23 84

लिस्ट में तीसरा स्थान महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) को 4 फीसदी की गिरावट के साथ 3,725 यूनिट के साथ मिला, जो कि पिछले साल 3,878 यूनिट थी। महिंद्रा ने हाल ही में भारत में अपनी ऑफरोडर एसयूवी महिंद्रा थार (2020 Mahindra Thar) की दूसरी पीढ़ी को लॉन्च किया है और कंपनी नवंबर 2020 में इस कार की 2,569 यूनिट बेचने में कामयाब हुई है।

पिछले साल नवंबर में महिंद्रा ने थार के पहले जेनरेशन की केवल 53 यूनिट की बिक्री की थी। लिस्ट में पाँचवा स्थान महिंद्रा XUV500 (Mahindra XUV500) को 892 यूनिट के साथ मिला, जो कि पिछले साल 981 यूनिट थी। इस तरह इस कार की बिक्री में 9 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि महिंद्रा मराज़ो (Mahindra Marazzo) एमपीवी की 226 यूनिट बिकी। पिछले साल इसकी 1,007 यूनिट बेची गई थी इसमें 78 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

बिक्री की लिस्ट में महिंद्रा अल्टूरस G4 (Mahindra Alturas G4) को सबसे आखिरी स्थान मिला और कंपनी नवंबर 2020 में इस एसयूवी की 23 यूनिट बेचने में सफल रही है, जो कि पिछले साल 35 यूनिट थी। इसी तरह महिंद्रा KUV (Mahindra KUV) की भी 23 यूनिट बेची गई, जो कि पिछले साल 84 यूनिट था। इस कार की बिक्री में भी करीब 73 फीसदी की गिरावट आई है।