नवंबर 2021 में महिंद्रा की बिक्री के आंकड़े – एक्सयूवी700, थार, स्कॉर्पियो, बोलेरो

mahindra-xuv700

नवंबर 2021 में महिंद्रा ने कुल मिलाकर 19,458 यूनिट की बिक्री की है, जो कि सालाना आधार पर 6.84 फीसदी की वृद्धि है

नवंबर 2021 में जहाँ मारूति सुजुकी, होंडा, एमजी मोटर और हुंडई जैसे कार निर्माताओं ने अपनी बिक्री में गिरावट दर्ज की है। वहीं महिंद्रा ने अपनी बिक्री में वृद्धि देखी है। इस तरह एक ऐसे दौर में जब कई कार निर्माता कंपनियां अपनी बिक्री में गिरावट दर्ज कर रही हैं। ऐसे में महिंद्रा की बिक्री में वृद्धि होना ब्रांड के लिए अच्छे संकेत कहे जा सकते हैं।

महिंद्रा की नवंबर 2021 में कुल बिक्री 19,458 यूनिट की रही, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 18,212 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार 8 फीसदी की वृद्धि है। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि महिंद्रा की कुल बिक्री में 19,384 यूनिट यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट से है, जबकि 74 यूनिट कार व वैगन सेगमेंट से है। इस तरह महिंद्रा ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर कुल मिलाकर 6.84 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है।

इसके अलावा महिंद्रा ने इस YTD में कुल मिलाकर 1,31,434 यूनिट की बिक्री की है, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में बेची गई 86,959 यूनिट के मुकाबले 51 प्रतिशत की वृद्धि है। बिक्री को लेकर महिंद्रा का कहना है कि बोलेरो, स्कॉर्पियो, एक्सयूवी700 और थार अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल बनकर उभरे हैं।Mahindra-thar.jpgबता दें कि महिंद्रा ने हाल ही में देश में बोलेरो नियो और एक्सयूवी700 को लॉन्च किया है, जिसका स्पष्ट फायदा कंपनी को बिक्री में मिला है। एक्सयूवी700 को देश में अब तक 70,000 से भी ज्यादा की बुकिंग प्राप्त हो चुकी है और यह खरीददारों के लिए 5-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्प में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 12.49 लाख से शुरू होकर 22.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

इसी तरह महिंद्रा बोलेरो नियो की बात करें तो यह खरीददारों के लिए एन4, एन8, एन10 और एन10 (ऑप्शनल) के साथ चार वेरिएंट में उपलब्ध है। इस एसयूवी की कीमत 8.48 लाख रुपए से लेकर 10.69 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। महिंद्रा भारतीय बाजार में नियो के एक लॉन्ग वर्जन को भी लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसके तहत देश में इसे 9-सीटर वर्जन में जल्द उतारा जा सकता है।

2021-Mahindra-Bolero-Neo-5.jpg

इसके अलावा महिंद्रा साल 2027 तक 13 नई गाड़ियां लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिनमें से 5 डीजल/पेट्रोल से चलने वाले और 8 इलेक्ट्रिक मॉडल होंगे। कंपनी की आगामी इलेक्ट्रिक कारों में केयूवी100 इलेक्ट्रिक और एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक भी शामिल होगी। खबरों की मानें तो भारत में एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक को महिंद्रा एक्सयूवी400 के नामं से लॉन्च किया जा सकता है।