जनवरी 2022 में महिंद्रा की बिक्री के आंकड़े – थार, एक्सयूवी700, स्कॉर्पियो, एक्सयूवी300

mahindra-xuv700-delivery1

जनवरी 2022 में महिंद्रा थार ने 4,646 यूनिट की बिक्री के साथ कंपनी की बिक्री का नेतृत्व किया है, जो कि जनवरी 2021 में बेचीं गई 3,152 यूनिट के मुकाबले 47 प्रतिशत अधिक है

महिंद्रा ने जनवरी 2022 के लिए अपनी बिक्री के आंकड़ों को जारी कर दिया है और ब्रांड ने पिछले महीने भारतीय बाजार में कुल मिलाकर 19,860 यूनिट की बिक्री की है, जो कि जनवरी 2021 में बेचीं गई 20,498 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 3.11 फीसदी की मामूली गिरावट है। वहीं कंपनी ने दिसंबर 2021 में 17,479 यूनिट की बिक्री की थी, जो कि मासिक आधार पर 14 प्रतिशत की वृद्धि है।

पिछले महीने महिंद्रा थार 4,646 यूनिट की बिक्री के साथ कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, जो कि जनवरी 2021 में बेचीं गई 3,152 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 47 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं एक्सयूवी300 जनवरी 2022 में 4,550 यूनिट की बिक्री के साथ कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, जो कि जनवरी 2021 में बेचीं गई 4,612 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर केवल 1 प्रतिशत कि गिरावट है।

महिंद्रा की बिक्री में एक्सयूवी700 पिछले महीने 4,119 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे पायदान पर रही, जो कि दिसंबर 2021 में बेचीं गई 3,980 यूनिट के मुकाबले मासिक आधार पर 3 प्रतिशत की वृद्धि है। इस कार को भारत में अगस्त 2021 में लॉन्च किया गया था और अब तक देश में इसे 1 लाख से भी ज्यादा की बुकिंग प्राप्त हो चुकी है। महिंद्रा एक्सयूवी700 के टॉप-स्पेक वेरिएंट की प्रतीक्षा अवधि 84 सप्ताह है, जबकि थार के कुछ वेरिएंट पर भी ज्यादा वेटिंग है।
Mahindra Thar-2

महिंद्रा मॉडल जनवरी 2022 जनवरी 2021
1. महिंद्रा थार (47%) 4,646 3,152
2. महिंद्रा XUV300 (-1%) 4,550 4,612
3. महिंद्रा XUV700 4,119
4. महिंद्रा बोलेरो (-54%) 3,506 7,567
5. महिंद्रा स्कार्पियो (-26%) 3,026 4,083
6. महिंद्रा ई-वेरिटो 12 0
7. महिंद्रा KUV NXT (-91%) 1 11

वहीं जनवरी 2022 में महिंद्रा बोलेरो 3,506 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही है, जो कि जनवरी 2022 में बेचीं गई 7,567 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर करीब 54 फीसदी की वृद्धि है। हाल ही में कंपनी ने बोलेरो को डुअल एयरबैग के साथ लॉन्च किया है। खबरों की मानें तो कंपनी देश में बोलेरो के फेसलिफ्ट वर्जन पर भी काम कर रही है।

वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो की पिछले महीने 3,026 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि जनवरी 2021 में बेचीं गई 4,083 यूनिट के मुकाबले 25.89 फीसदी की गिरावट है। कंपनी जल्द ही देश में महिंद्रा स्क़ॉर्पियो के नए जेनरेशन को लाने की योजना बना रही है, जिसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े पैमाने पर बदलाव होगा और इसे कई नई सुविधाएं भी मिलेंगी।2021-Mahindra-Bolero-Neo-5.jpgवहीं जनवरी 2022 में महिंद्रा ई-वेरिटो की 12 यूनिट और केयूवी NXT की 1 यूनिट कि बिक्री हुई है। इसके अलावा पिछले महीने भारत में महिंद्रा एक्सयूवी500, मराजो एमपीवी और अल्टूरस G4 ऐसी कारों रही हैं, जिनकी एक भी यूनिट की बिक्री नहीं हुई है। खबरों की मानें तो कंपनी देश में जल्द ही अल्टूरस G4 फेसलिफ्ट को लॉन्च कर सकती है।