फरवरी 2022 में महिंद्रा की बिक्री के आंकड़े – एक्सयूवी700, बोलेरो, थार, स्कॉर्पियो

Mahindra XUV700

फरवरी 2022 में महिंद्रा बोलेरो 11,045 यूनिट की बिक्री के साथ ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है

महिंद्रा ने फरवरी 2022 के लिए अपनी बिक्री के आंकड़ों को जारी कर दिया है और कंपनी ने शानदार वृद्धि दर्ज की है। फऱवरी 2022 में महिंद्रा ने भारत में कुल 27,563 यूनिट की बिक्री की है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 15,380 यूनिट के मुकाबले 79.21 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं जनवरी 2022 में इसकी 19,860 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि मासिक आधार पर 38.79 फीसदी की वृद्धि है।

फरवरी 2022 में महिंद्रा बोलेरो 11,045 यूनिट के साथ ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 4,843 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 128 फीसदी की भारी वृद्धि है। वहीं जनवरी 2021 में बोलेरो की 3,506 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 9 फीसदी की वृद्धि है।

पिछले महीने थार 5,072 यूनिट की बिक्री के साथ महिंद्रा की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 2,842 यूनिट के मुकाबले 78 फीसदी की वृद्धि है। वहीं जनवरी 2021 में थार की 4,646 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 9 फीसदी की वृद्धि है। वहीं महिंद्रा एक्सयूवी300 पिछले महीने 4,511 यूनिट की बिक्री के साथ ब्रांड की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है।2021-Mahindra-Bolero-Neo-4.jpg

मॉडल  फरवरी 2022 फरवरी 2021
1. महिंद्रा बोलेरो (128%) 11,045 4,843
2. महिंद्रा थार (78%) 5,072 2,842
3. महिंद्रा एक्सयूवी300 (42%) 4,511 3,174
4. महिंद्रा एक्सयूवी700 4,138
5. महिंद्रा स्कॉर्पियो (-26%) 2,610 3,532
6. महिंद्रा मराजो (23%) 147 123
7. महिंद्रा अल्टूरस (-25%) 27 36
8. महिंद्रा ई-वेरिटो  12
9. महिंद्रा केयूवी100 (75%) 1 4
कुल (79.21%) 27,563 15,380

इसके मुकाबले एक्सयूवी300 की फऱवरी 2021 में 3,174 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 42 फीसदी की वृद्धि है, वहीं जनवरी 2022 में इसकी 4,550 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 1 फीसदी की वृद्धि है। वहीं फरवरी 2022 में महिंद्रा ने एक्सयूवी700 की कुल 4,138 यूनिट की बिक्री की है। इसके मुकाबले एक्सयूवी700 की जनवरी 2022 में 4,119 यूनिट की बिक्री हुई थी।

फरवरी 2022 में स्कॉर्पियो की 2,610 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 3,532 यूनिट के मुकाबले 26 फीसदी की गिरावट है, वहीं जनवरी 2022 में इसकी 3,026 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 14 फीसदी की गिरावट है। वहीं केयूवी100 की फऱवरी 2022 व जनवरी 2022 दोनो महीनों में केवल 1 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फऱवरी 2021 में बेची गई 4 यूनिट के मुकाबले 75 फीसदी की गिरावट है।Mahindra Thar-2हालाँकि महिंद्रा मराजो की फऱवरी 2022 में 147 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फऱवरी 2021 में बेची गई 123 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 23 फीसदी की वृद्धि है। वहीं अल्टूरस की पिछले महीने 27 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फऱवरी 2021 में बेची गई 36 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 25 फीसदी की गिरावट है, जबकि ईवेरिटो की फरवरी 2022 और जनवरी 2022 दोनों महीनों  में 12 यूनिट की बिक्री हुई है।