महिंद्रा भारत में अपनी प्रमुख एमपीवी मराजो की बिक्री करती रहेगी और इसे एएमटी ट्रांसमिशन से लैस वेरिएंट मिलेगा
हाल ही में खबर आई थी कि महिंद्रा कम बिक्री के कारण अपनी प्रमुख एमपावी महिंद्रा मराजो को बंद करेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। कंपनी इस एमपीवी की बिक्री को जारी रखेगी बल्कि इसे ऑटोशिफ्ट गियरबॉक्स के साथ लॉन्च भी करेगी। यह नए 1.5-लीटर चार-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन को पेश नहीं करने का हवाला था, जिसके बारे में कहा जा रहा था कि यह 2024 में नई जनरेशन XUV500 पाँच-सीटर मिड-साइज़ एसयूवी में डेब्यू करेगा।
महिंद्रा ने खबर का खंड़न करते हुए अपना बयान जारी किया है कि मराजो और केयूवी100 हमारे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का एक अभिन्न हिस्सा है। हमने मराजो और केयूवी 100 के बीएस6 एडिशन को भी पेश करने के लिए भारी निवेश किया है। हम समय-समय पर अपने उत्पादों को अपग्रेड करते रहते हैं और जल्द ही मराजो को ऑटोशिफ्ट गियरबाक्स के साथ लॉन्च किया जाएगा।
कंपनी ने यह भी कहा है कि केयूवी100 कई वैश्विक बाजारों में लोकप्रिय है और हम अपने बढ़ते निर्यात के साथ खुश हैं। यह सभी स्पष्ट रूप से हमारे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के एक महत्वपूर्ण हिस्से हैं और हम इन ब्रांडों के लिए प्रतिबद्धता को स्पष्ट करते हैं। इन दिनों केयूवी100 के निर्यात में भी बढ़ोतरी दिख रही है।

यह संभव है कि एंट्री-लेवल एसयूवी को सिर्फ निर्यात किया जाए, जबकि इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को अगले साल किसी समय पेश किया जा सकता है। महिंद्रा भारत में इलेक्ट्रिक XUV300 को भी ला सकती है। महिंद्रा मराज़ो एएमटी को 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर, डीजल इंजन मिलेगा और यह यूनिट 121 बीएचपी की पावर और 300 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन करती है। वर्तमान में यह 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है।
महिंद्रा मराजो में ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट्स के लिए लंबर सपॉर्ट, हाइट एडजस्टबल ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक AC, फॉलो-मी होम हेडलैंप्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मराजो में GPS नैविगेशन के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और रियर पार्किंग कैमरा भी दिया गया है।
दूसरी ओर महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी को पावर देने के लिए 1.2-लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि 5500 आरपीएम पर 82 बीएचपी की पावर और 3500-3600 आरपीएम पर 115 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन करता है। यह 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ आती है।