भारत में महिंद्रा मराजो ऑटोमैटिक इस साल के अंत में होगी लॉन्च

Mahindra Marazoo-2

वर्तमान में महिंद्रा मराजो केवल 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है, जो 121 बीएचपी की पावर और 300 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करती है

महिंद्रा भारतीय बाजार के लिए कई नए उत्पादों को पेश करने की योजना पर कार्य कर रही है, जिसके तहत साल 2026 तक एक दर्जन से भी ज्यादा नई कारों को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसकी शुरूआत फेस्टिव सीजन में महिन्द्रा एक्सयूवी700 के साथ करेगी, जबकि अगली बड़ी पेशकश महिन्द्रा स्कॉर्पियो की नई जेनरेशन होगी। नई स्कॉर्पियो को भारत में अगले साल की शुरूआत में पेश किया जा सकता है।

कंपनी भारत में अपनी प्रमुख एमपीवी महिंद्रा मराजो के विस्तार की योजना को साथ लेकर चल रही है। दरअसल महिंद्रा काफी समय से भारत के लिए मराजो के AMT वर्जन की टेस्टिंग कर रही है। महिंद्रा ने अब पुष्टि की है कि मराजो एएमटी वेरिएंट को इस साल के अंत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इसके पहले में यह खबर थी कि कम बिक्री में कारण महिंद्रा अपनी मराजो को बंद कर देगी, लेकिन कंपनी ने इसका खंडन किया था।

महिंद्रा के ऑटो डिविजन के हेड विजय नाकरा ने हाल ही में पूष्टि की है कि कंपनी मराजो की बिक्री जारी रखेगी और इसे देश में बंद करने की कोई योजना नहीं है। नाकरा ने भारत में इस साल के अंत तक मराजो के एक नए वेरिएंट को भी पेश करने की बात कही है, जो कि AMT गियरबॉक्स के साथ होगी।

वर्तमान में महिंद्रा मराजो 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है, जो कि 3500 आरपीएम पर 121 बीएचपी की पावर और 1750-2500 आरपीएम पर 300 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करने में सक्षम है। फिलहाल अभी मराजो केवल 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन विकल्प के साथ उपलब्ध है। कंपनी इसी इंजन के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स को जोड़ेगी।

महिंद्रा मराजो में AMT गियरबॉक्स को जोड़ने के अलावा कोई अन्य बदलाव नहीं किए जानें की उम्मीद है और कार के साथ मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, लैदर सीट्स, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, सेकेंड रो पैसेंजर्स के लिए कैप्टन सीट्स को जारी रखा जाएगा। महिंद्रा मराजो को को मैरनर मरून, आइसबर्ग वाइट, शिमरिंग सिल्वर, ओसनिक ब्लैक और एक्वा मरीन के साथ 5 कलर विकल्प के साथ पेश किया जाता है।

बता दें कि भारत में महिंद्रा ने मराजो एमपीवी को साल 2018 में लॉन्च किया था और यह अपने विशाल केबिन, अच्छी सुविधाओं और सुरक्षा की पेशकश के लिए जानी जाती है। महिंद्रा मराज़ो एक सेफ प्रोडक्ट भी है, जिसे ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल हुई है। इस कार को मारूति सुजुकी एर्टिगा के टॉप वेरिएंट और टाटा इनोवा क्रिस्टा के लोवर वेरिएंट के विकल्प के रूप में खरीदा जा सकता है।