महिंद्रा केयूवी100 इलेक्ट्रिक लॉन्च होने पर बन सकती है भारत की सबसे सस्ती ईवी

mahindra ekuv100-2

महिंद्रा केयूवी100 इलेक्ट्रिक का बैटरी पैक एक बार चार्ज होने पर करीब 250 किमी की रेंज दे सकता है और इसकी कीमत 10 लाख रूपए के अंदर हो सकती है

महिंद्रा भारतीय बाजार में कई नए इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसकी एक झलक कंपनी ने 2020 ऑटो एक्सपो में भी दिखाई थी। कंपनी ने यहां ईकेयूवी100 इलेक्ट्रिक और एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक को प्रदर्शित किया था। हाल ही में सामने आई खबरों की मानें तो महिंद्रा eKUV100 अब अपने विकास के अंतिम चरण में है।

उम्मीद है कि इसे साल के अंत तक भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। ऑटो एक्सपो में इसके प्री-प्रोडक्शन मॉडल को 15.9 kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया था, जो फ्रंट एक्सल पर सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर (54.4 पीएस/120 एनएम) से जुड़ा हुआ था। कंपनी ने इसके साथ एक बार चार्ज होने पर 150 किमी तक की रेंज का दावा किया था।

हालाँकि अंतिम उत्पादन एडिशन के स्पेसिफिकेशन अलग हो सकता है और इसकी रेंज भी एक बार चार्ज होने पर करीब 250 किमी तक हो सकता है। हालाँकि भारतीय बाजार में केयूवी नेमप्लेट बहुत सफल नहीं रही है। इसलिए उम्मीद है कि कंपनी इसे eKUV100 की बजाय e2o के नाम से लॉन्च कर सकती है, जो निर्माता के लाइनअप में एक इलेक्ट्रिक हैचबैक हुआ करती थी।Mahindra Ekuv100

इससे पहले निर्माता ने टीयूवी300 को भी बोलेरो नियो के रूप में रीब्रांड किया है, जो काफी सफल रणनीति बनकर उभरी है। ऑटो एक्सपो में कंपनी ने यह भी कहा था कि eKUV100 को अप्रैल 2020 में 8.25 लाख रुपए (फेम 2 सब्सिडी के साथ) की कीमत पर बिक्री के लिए जाएगी। हालाँकि हेल्थ क्राइसिस के कारण इसकी लॉन्च को स्थगित कर दिया गया और तब से कारों की कीमतों में भी लगातार वृद्धि हो रही हैं।

फिर भी यह मानकर चलना सुरक्षित होगा कि इस आगामी महिंद्रा ईवी की कीमत लगभग 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) हो सकती है, जो इसे देश में लॉन्च होने पर सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बनाने में मदद करेगा। इस कीमत पर भारतीय बाजार में इसका कोई प्रत्यक्ष प्रतिद्वंद्वी भी नहीं होगा, क्योंकि भारत में टाटा टिगोर ईवी और नेक्सन ईवी की शुरुआती कीमत क्रमशः 12.24 लाख रुपए और 14.54 लाख (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) रूपए है।

इसके अलावा महिंद्रा 2023 की शुरुआत में भारत में eXUV300 को लॉन्च कर सकती है, देश में एक्सयूवी400 के नाम से जाना जा सकता है, जबकि ब्रांड जुलाई 2022 में बोर्न विजन ईवी प्लेटफार्म पर आधारित तीन नई इलेक्ट्रिक कारों के कॉन्सेप्ट का भी अनावरण करने वाली है, जिसमें एक कूप-स्टाइल वाली एसयूवी भी शामिल होगी।