Mahindra 1 जनवरी 2021 से बढ़ाने जा रही है अपने कारों की कीमत

Mahindra scorpio

मारूति सुजकी, हुंडई और किआ मोटर्स के बाद अब महिन्द्रा ने भी 1 जनवरी 2021 से अपने कारों की कीमतों में वृद्धि करने की घोषणा की है

घरेलू निर्माता महिंद्रा एंड महिन्द्रा (Mahindra & Mahindra) अगले महीने से और महंगी हो जाएंगी। दरअसल कंपनी नी 1 जनवरी 2021 से अपने यात्री वाहनों की पूरी रेंज की कीमत में वृद्धि करेगी, जिसकी सबसे बड़ी वजह विभिन्न इनपुट लागतों में वृद्धि की होना बताया जा रहा है। हालांकि कंपनी को अभी कीमत में वृद्धि की घोषणा करनी है, लेकिन कहा है कि जल्द ही इसके बारे में खरीददारों को बताया जाएगा।

महिन्द्रा अपने यात्री वाहनों के साथ-साथ कॉमर्शियल वाहनों की कीमतों में भी वृद्धि करेगी, जिसकी वजह से नेवस्टार, बोलेरो पिकअप पिक-अप और सुप्रो रेंज की कीमतें भी बढ़ जाएगी। हालांकि कॉमर्शियल रेंज में कितनी वृद्धि होगी। इसके बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

इसके पहले महिंद्रा ने 30 नवंबर को थार की कीमतों में वृद्धि की थी और हमें अभी तक यह नहीं पता है कि क्या इस एसयूवी पर भी नई कीमतों वृद्धि लागू होगी या नहीं। बता दें कि महिंद्रा थार को 2 अक्टूबर को 9.80 लाख से 12.95 लाख की परिचयात्मक कीमत पर लॉन्च किया गया था।

महिंद्रा भारत में उन प्रमुख कार निर्माताओं में से एक है जिन्होंने अगले साल कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। इसके पहले मारुति सुजुकी और हुंडई जैसे कार निर्माता पहले ही अपने वाहनों की कीमतों में वृद्धि करने की घोषणा कर चुके हैं। दरअसल नए साल की शुरुआत में चक्रीय मूल्य संशोधन इनपुट लागत और परिवहन शुल्क में वृद्धि के कारण ऑटो उद्योग में एक प्रवृत्ति बन गया है।

भारत में महिंद्रा की कुल 10 कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इनमें महिंद्रा थार (9.80 लाख), महिंद्रा स्कॉर्पियो (12.42 लाख), महिंद्रा एक्सयूवी300 (7.94 लाख) अपने-अपने सेगमेंट की सबसे पॉपुलर गाड़ियां हैं। इसके अलावा केयूवी100 एनएक्सटी, महिंद्रा की सबसे सस्ती कार है जिसकी कीमत 5.66 लाख व अल्टुरस जी4 महिंद्रा की सबसे महंगी कार है,स जिसकी कीमत 31.72 लाख की यानि सबसे ज्यादा है।

इसके अलावा कुछ वाहन निर्माता वर्ष के अंत में अपने वाहनों की खरीद पर छूट देते हैं। इस दौरान कई कंपनियां नकद छूट भी पेशकश करती है। इस तरह साल के अंत में रियायत दरों पर नए वाहन को खरीदा जा सकता है। इसके अलावा आधार मूल्य कम होने के कारण बीमा और सड़क कर शुल्क पर मामूली लाभ उठा सकते हैं।