Home Uncategorized महिंद्रा ने 78,000 रूपए तक बढ़ाई एक्सयूवी700 की कीमतें

महिंद्रा ने 78,000 रूपए तक बढ़ाई एक्सयूवी700 की कीमतें

0
महिंद्रा ने 78,000 रूपए तक बढ़ाई एक्सयूवी700 की कीमतें

महिंद्रा ने एक्सयूवी700 की कीमतों में वेरिएंट के आधार पर 78,000 रूपए तक की वृद्धि की है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है

महिंद्रा ने भी हाल ही में अपनी कारों की कीमतों में वृद्धि करने की घोषणा की है, जो कि सभी मॉडलों पर लागू है। अब खरीददारों के लिए बोलेरो, स्कॉर्पियो, एक्सयूवी300 के साथ-साथ थार और एक्सयूवी700 भी ज्यादा कीमत पर उपलब्ध होगी। महिंद्रा एक्सयूवी700 की कीमतों में की गई वृद्धि की बात करें तो इसमें वेरिएंट के आधार पर 78,000 रूपए तक की वृद्धि की गई है।

कीमतों में वृद्धि के बाद अब इसका पेट्रोल वर्जन 13.18 लाख रूपए से लेकर 22.75 लाख रूपए की कीमत में उपलब्ध है, वहीं डीजल वेरिएंट 13.69 लाख रूपए से लेकर 24.58 लाख रूपए की कीमत में उपलब्ध है। इसके पहले यह एसयूवी पेट्रोल में 12.95 लाख रूपए से लेकर 22.04 लाख रूपए और डीजल में 13.47 लाख रूपए से लेकर 23.79 लाख रूपए (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) में उपलब्ध थी।

महिंद्रा एक्सयूवी700 की कीमतों में यह वृद्धि एक ऐसे दौर में की गई है, जबकि इसकी प्रतीक्षा अवधि बहुत ज्यादा है। बढ़ी हुई यह कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हैं। इसके बाद भी एक्सयूवी700 की मांग घटने की उम्मीद नहीं है और महिंद्रा भी खरीददारों को समय पर डिलीवरी देने का प्रय़ास कर रही है। मार्च 2022 में कंपनी ने एक्सयूवी700 की कुल मिलाकर 6,040 यूनिट की बिक्री की है।Mahindra XUV700-14

महिंद्रा XUV700 वेरिएंटपेट्रोलडीजल
MX मैनुअल13.18 लाख रूपए13.69 लाख रूपए
AX3 मैनुअल15.27 लाख रूपए15.79 लाख रूपए
AX3 7-सीटर मैनुअल16.53 लाख रूपए
AX3 ऑटोमैटिक16.84 लाख रूपए17.58 लाख रूपए
AX5 मैनुअल16.55 लाख रूपए17.20 लाख रूपए
AX5 7-सीटर मैनुअल17.18 लाख रूपए17.84 लाख रूपए
AX5 ऑटोमैटिक18.29 लाख रूपए18.92 लाख रूपए
AX5 7-सीटर ऑटोमैटिक19.55 लाख रूपए
AX7 7-सीटर मैनुअल19.20 लाख रूपए19.85 लाख रूपए
AX7 7-सीटर ऑटोमैटिक20.94 लाख रूपए21.58 लाख रूपए
AX7 7-सीटर ऑटोमैटिक AWD22.98 लाख रूपए
AX7 7-सीटर लक्ज़री पैक मैनुअल22.75 लाख रूपए21.66 लाख रूपए
AX7 7-सीटर लक्ज़री पैक ऑटोमैटिक23.40 लाख रूपए
AX7 7-सीटर लक्ज़री पैक ऑटोमैटिक AWD24.58 लाख रूपए

इसके मुकाबले फरवरी 2022 में एक्सयूवी700 की 4,138 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 46 प्रतिशत की वृद्धि है। इसकी मजबूत मांग की सबसे बड़ी वजह इसका आकर्षक लुक, दमदार प्रदर्शन और फीचर्स की एक लंबी श्रृंखला है। इसे देश में अब तक एक लाख यूनिट से भी ज्यादा की बुकिंग प्राप्त हो चुकी है।

फीचर्स के रूप में एक्सयूवी700 को एक बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरैमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा मिलता है और यह लेवल 1 एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) से भी लैस है, जिसमें इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसे 7 एयरबैग्स और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक भी दिए गए हैं।Mahindra XUV700-15महिंद्रा एक्सयूवी700 को पावर देने के लिए 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन (200 पीएस/380 एनएम) और 2.2-लीटर डीजल इंजन (185 पीएस/ 450 एनएम) दिया गया हैं, जबकि ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स शामिल है। इसे ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन का विकल्प भी दिया गया है।