महिंद्रा ने 53,000 रूपए तक बढ़ाई कारों की कीमतें – थार, बोलेरो, स्कॉर्पियो, मराज़ो

2020 Mahindra thar

महिंद्रा ने अपनी कारों कारों की कीमतों में वेरिएंट व मॉडल के आधार पर 8,000 रूपए से लेकर 53,000 रूपए तक की वृद्धि की है

देश के सभी प्रमुख वाहन निर्माताओं के साथ-साथ अब महिंद्रा ने भी अपने उत्पाद लाइनअप की कीमतों में वृद्धि करने की घोषणा की है। कंपनी ने देश में स्क़ॉर्पियो, थार, बोलेरो और एक्सयूवी700 की कीमतों में वृद्धि करने की घोषणा की है, जिसका कारण इनपुट लागतों में वृद्धि को बताया है और बढ़ी हुई कीमतें जनवरी 2022 से ही लागू हैं।

महिंद्रा थार की कीमतों में हुई वृद्धि की बात करे तो इसमें वेरिएंट के आधार पर लगभग 39,000 रूपए से लेकर 45,000 रूपए की बढ़ोतरी की गई है। इस तरह कीमतों में वृद्धि के साथ थार बेस पेट्रोल अब 13.18 लाख रुपए में उपलब्ध है, जो टॉप वेरिएंट में 15.54 लाख रुपए (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाता है।

वास्तव में कीमतों में बढ़ोतरी से पूरी थार लाइन-अप प्रभावित हुई है, जिसमें डीजल और पेट्रोल इंजन विकल्प शामिल हैं। महिंद्रा की योजना में इस साल नई जेनरेशन स्कॉर्पियो को भी लाना है। वहीं कंपनी ने मौजूदा मॉडल की कीमतों में वृद्धि की है, जो वेरिएंट के आधार पर 41,000 रूपए से लेकर 53,000 रुपए तक है।Mahindra-Scorpio

महिंद्रा थार पेट्रोल वेरिएंट नई कीमत पुरानी कीमत
एएक्स (ओ) एमटी सॉफ्ट टॉप 13.18 लाख रूपए 12.79 लाख रूपए
एलएक्स एमटी हॉर्ड टॉप 13.79 लाख रूपए 13.39 लाख रूपए
एलएक्स एटी सॉफ्ट टॉप 15.13 लाख रूपए 14.79 लाख रूपए
एलएक्स एटी हॉर्ड टॉप 15.33 लाख रूपए 14.89 लाख रूपए
महिंद्रा थार डीजल वेरिएंट नई कीमत पुरानी कीमत
एएक्स (ओ) एमटी साफ्ट टॉप 13.39 लाख रूपए 12.99 लाख रूपए
एएक्स (ओ) एमटी हॉर्ड टॉप 13.49 लाख रूपए 13.09 लाख रूपए
एलएक्स एमटी सॉफ्ट टॉप 14.00 लाख रूपए 13.59 लाख रूपए
एलएक्स एमटी हॉर्ड टॉप 14.10 लाख रूपए 13.69 लाख रूपए
एलएक्स एटी सॉफ्ट टॉप 15.43 लाख रूपए 14.99 लाख रूपए
एलएक्स एटी हॉर्ड टॉप 15.54 लाख रूपए 15.09 लाख रूपए

कीमतों में वृद्धि के बाद स्कॉर्पियो का एंट्री लेवल S3+ ट्रिम 13.18 लाख रुपए में उपलब्ध है, जो कि टॉप S11 वेरिएंट के लिए 18.12 लाख रुपए (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाता है। कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली महिंद्रा बोलेरो की कीमतों में भी वृद्धि की है, जो कि लगभग 30,000 रूपए तक है।

बोलेरो के एंट्री लेवल B4 ट्रिम की कीमत अब 9 लाख रुपए है, जबकि टॉप B6 (ऑप्शनल) के लिए 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाता है। हाल ही में पेश की गई बोलेरो नियो की कीमत में भी 22,000-35,000 रूपए की वृद्धि की गई है और यह बेस N4 ट्रिम के लिए 9 लाख से लेकर टॉप N10 (ऑप्शनल) वेरिएंट में 11.34 लाख (सभी एक्स-शोरूम) रूपए तक जाती है।2021-Mahindra-Bolero-Neo-5.jpg

महिंद्रा स्कॉर्पियो वेरिएंट नई कीमत पुरानी कीमत
एस3 प्लस 13.18 लाख रूपए 12.77 लाख रूपए
एस5 13.90 लाख रूपए 13.48 लाख रूपए
एस7 16.21 लाख रूपए 15.74 लाख रूपए
एस9 16.85 लाख रूपए 16.35 लाख रूपए
एस11 18.15 लाख रूपए 17.62 लाख रूपए
महिंद्रा बोलेरो वेरिएंट नई कीमत पुरानी कीमत
बी4 9.0 लाख रूपए 8.77 लाख रूपए
बी6 9.80 लाख रूपए 9.46 लाख रूपए
बी6 (ओ) 10.00 लाख रूपए 9.70 लाख रूपए
महिंद्रा बोलेरो नियो वेरिएंट नई कीमत पुरानी कीमत
एन4 9.0 लाख रूपए 8.07 लाख रूपए
एन8 10.00 लाख रूपए 9.78 लाख रूपए
एन10 10.63 लाख रूपए 10.30 लाख रूपए
एन10 (ओ) 11.43 लाख रूपए 10.99 लाख रूपए

महिंद्रा ने अपने अपनी मराजो एमपीवी की कीमत में भी 38,000-43000 रूपए तक की वृद्धि की है। इस तरह मराजो बेस M2 वेरिएंट की कीमत 12.8 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप M6+ वेरिएंट के लिए 14.92 लाख रुपए तक जाती है, जबकि महिंद्रा अल्टूरस G4 को 8,000 रूपए की मामूली मूल्य वृद्धि प्राप्त हुई है और अब खरीददारों के लिए इसका बेस वेरिएंट 28.85 लाख रूपए से शुरू है, जो टॉप वेरिएंट के लिए 31.85 रूपए (सभी एक्स-शोरूम) तक जाता है।