भारत में टली Mahindra eKUV 100 की लॉन्च, 2021 में होगी लॉन्च

Mahindra eKUV 100 1

महिन्द्रा ईकेयूवी 100 की कीमत 8 लाख रूपए तक हो सकती है, जो कि 10 लाख के अंदर की कीमत में एक नए और सस्ते ईवी के एक नए सेगमेंट को जन्म दे सकती है

महिंद्रा इलेक्ट्रिक (Mahindra Electric) अपनी आगामी इलेक्ट्रिक कार महिन्द्रा ईकेयूवी 100 (Mahindra eKUV 100) के लिए संकेत दिया था कि उसे फेस्टिव सीजन या साल 2020 के अंदर लॉन्च करेगी, लेकिन कंपनी ने अब इसकी लॉन्च को अगले साल 2021 की शुरूआत तक बढ़ा दिया है। इस तरह यह कार अगले साल तक भारतीय शोरूम को हिट करेगी।

दरअसल हाल ही में Mahindra ने अपने थ्री-व्हीलर कार्गो पिक महिन्द्रा Treo Zor को लॉन्च किया है और इस लॉन्च इवेंट में महिन्द्रा ने कहा है कि कंपनी EV के प्रोडक्शन को भी तैयार कर रही है और हम अगले साल की शुरुआत में इसे सड़कों पर उतारने की उम्मीद कर सकते हैं।

बता दें कि ईकेयूवी 100 को सबसे पहले फरवरी में ऑटो एक्सपो 2020 में प्रदर्शित किया गया था और इसका प्रोटोटाइप म़डल KUV100 NXT के समान था। कार के प्रमुख हाइलाइट में इसका बॉडी का कलर, फ्रंट ग्रिल, एयरोडायनामिक रूप से कुशल व्हील कवर के साथ कम प्रतिरोध टायर आदि थे, जबकि इंटीरियर NXT की तरह डैशबोर्ड था जिसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन लगे थे।

Mahindra eKUV 100

 

हालांकि महिंद्रा ने बैटरी पैक कैपिसीटी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि कार के साथ सिंगल चार्ज में 147 किमी की रेंज का दावा किया गया था और इसके ऑयल-कूल्ड बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक केवल 1 घंटे में चार्ज किया जा सकेगा। यह इलेक्ट्रिक मोटर 54hp और 120Nm टार्क के लिए रेट किया जा सकता है।

इस इलेक्ट्रिक व्हीकल को रिमोट डोर लॉक/अनलॉक, लोकेशन ट्रैकिंग और बैटरी स्टेटस अपडेट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। कंपनी ने ऑटो एक्सपो में संकेत दिया था कि इसकी शुरूआती कीमत 8.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो सकती है।

Mahindra eKUV 100 2

अगर महिंद्रा अपने वादे पर कायम रहती है और ईकेयूवी 100 की कीमत यही रहती है, तो यह कार 10 लाख के अंदर की कीमत में एक नए और सस्ते ईवी के एक नए सेगमेंट को जन्म दे सकती है। वर्तमान में भारतीय बाजार में केवल एमजी जेडएस ईवी (MG ZS EV), टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) और मर्सिडीज ईक्यूसी (Mercedes EQC) हैं जो महंगी कीमतों के साथ आती हैं।