महिंद्रा Alturas G4 को 3.06 लाख रुपये तक की छूट के साथ पेश किया गया है, जबकि हाल ही में लॉन्च की गई दूसरी जेनेरशन थार पर किसी भी प्रकार की छूट नहीं है
घरेलू निर्माता महिंद्रा & महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) साल के अंत को देखते हुए दिसंबर 2020 में अपनी कारों की खरीद पर भारी छूट दे रही है। ऐसे में अगर आप महिन्द्रा कारों को अपना बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह बेहतर मौका है। इस डील के तहत आपको नकद कैश, एक्सचेंज ऑफर और क़ॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे आप 3.1 लाख रूपए तक की छूट प्राप्त कर सकते है।
हालांकि यहाँ ध्यान देने वाली बात है कि महिंद्रा हाल ही में लॉन्च हुई अपनी ऑफरोडर एसयूवी महिन्द्रा थार (Mahindra Thar) की खरीद पर किसी तरह का छूट नहीं दे रही है और यह छूट भी स्टॉक उपलब्ध रहने तक दिया जाएगा। आइए देखते हैं कि महिंद्रा की किस कार की खरीद पर दिसंबर 2020 में कितनी छूट दी जा रही है:
महिंद्रा केयूवी100 (Mahindra KUV100)
महिंद्रा KUV100 के K2 वेरिएंट पर 10,000 रूपए का कैश डिस्काउंट, K4 प्लस वेरिएंट 10,000 रूपए का कैश डिस्काउंट और K6 वेरिएंट की खरीद पर 10,000 का कैश डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि इन तीनों वेरिएंट की खरीद पर 10,000 का एक्सचेंज ऑफर, 10,000 एक्सेसरीज और 10,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.67 लाख रुपये है।
महिंद्रा एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300)
महिंद्रा एक्सयूवी 300 पेट्रोल की खरीद पर 25,000 रूपए का एक्सचेंज बोनेस और 5,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि डीजल मॉडल की खरीद पर 10,000 हजार कैश और 5,000 की एक्सेसरीज (W6 डीजल) मिल रही है। इसके अलावा 6,550 रूपए का कैश डिस्काउंट W8 ऑप्शन डीजल पर मिल रहा है। इसके साथ-साथ 25,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है। महिंद्रा XUV300 को महज 7.95 लाख रुपये की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत में खरीदा जा सकता है।
महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero)
ग्रामीण क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय महिंद्रा बोलेरो की खरीद पर दिसंबर में 6,500 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है, इसके अलावा 10,000 रूपए एक्सचेंज बोनस और 4,000 रूपए का क़ॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। इस एसयूवी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.01 लाख रूपए है।
Model | Cash Discount | Corporate Discount + Exchange Bonus + Free Accessories |
Mahindra XUV 300 | Rs. 10,000 | Rs. 5,000 + Rs. 25,000 + Rs. 5,000 |
Mahindra XUV 500 | Rs. 13,000 | Rs. 10,000 + Rs. 30,000 + Rs. 5,000 |
Mahindra Scorpio | Rs. 20,000 | Rs. 5,000 + Rs. 25,000 + Rs. 10,000 |
Mahindra Bolero | Rs. 6,500 | Rs. 4,000 + Rs. 10,000 |
Mahindra Marazzo | Rs. 15,000 | Rs. 6,000 + Rs. 15,000 + Rs. 5,000 |
Mahindra Alturas G4 | Rs. 2,20,000 | Rs. 16,000 + Rs. 50,000 + Rs. 20,000 |
Mahindra KUV 100 NXT | Rs. 10,000 | Rs. 10,000 + Rs. 10,000 + Rs. 10,000 |
महिंद्रा मराजो (Mahindra Marazzo)
महिंद्रा मराजो की खरीद पर 41,000 रूपए का ऑफर है, जिसके तहत M2 वेरिएंट की खरीद पर 15,000 का कैश डिस्काउंट, 15,000 का एक्सचेंज बोनस, 5,000 का एक्ससेरीज और 6,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। इसी तरह M4, M6 वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए का कैश डिस्काउंट, 5,000 का एसेसरीज पैकेज, 15,000 का एक्सचेंज बोनेस और 6,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। इस एमपीवी की शुरूआती कीमत 9.99 लाख रूपए है।
महिंद्रा स्क़ॉर्पियो (Mahindra Scorpio)
खरीददार महिन्द्रा स्क़ॉर्पियो की खरीद पर 60,000 रूपए तक का बेनिफिट पा सकते हैं, जिसमें Scorpio S5 पर 20,000 का कैश डिस्काउंट, 10,000 की एक्सेसरीज, 25,000 का एक्सचेंज बोनेस और 5000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। इस कार की शुरूआती कीमत 12.48 लाख रूपए है।
महिंद्रा एक्सयूवी500 (Mahindra XUV500)
महिंद्रा XUV500 की खरीद पर 50,000 रूपए से भी ज्यादा का बेनिफिट मिल रहा है, जिसके तहत W5 और W7 वेरिएंट की खरीद पर 12,000 का कैश डिस्काउंट, 30,000 का एक्सचेंज बोनस और 9,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। इसी तरह W9 और W11 की खरीद पर 13,000 का कैश डिस्काउंट, 5,000 की एक्सेसरीज, 30,000 का एक्सचेंज बोनस और 10,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार की शुरूआती कीमत 13.56 लाख रूपए है।
महिंद्रा अल्टूरस G4 (Mahindra Alturas G4)
दिसंबर 2020 में अल्टूरस जी4 की खरीद पर 3.01 लाख रूपए तक की छूट मिल रही है, जिसमें 2.2 लाख तक का कैश डिस्काउंट, 20,000 का एक्सेसरीज पैक, 50,000 का एक्सचेंज बोनस और 16,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। इस एसयूवी की शुरूआती कीमत 28.72 लाख रूपए है।