दिसंबर 2021 में महिंद्रा की बिक्री के आंकड़े – बोलरो, थार, स्कॉर्पियो, एक्सयूवी700

Mahindra XUV700-22

दिसंबर 2021 में महिंद्रा बोलेरो 5,314 यूनिट की बिक्री के साथ कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है

महिंद्रा ने दिसंबर 2021 में घरेलू बाजार में कुल मिलाकर 17,476 यूनिट की बिक्री की है, जो कि दिसंबर 2020 में बेची गई 16,050 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर करीब 9 फीसदी की वृद्धि है। हालाँकि नवंबर 2021 में महिंद्रा की बिक्री 19,400 यूनिट की थी, जो कि मासिक आधार पर करीब 10 फीसदी की गिरावट है।

दिसंबर 2021 में महिंद्रा के मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो पिछले महीने बोलेरो कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही थी। दिसंबर 2021 में भारतीय बाजार में महिंद्रा बोलेरो की कुल मिलाकर 5,314 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि दिसंबर 2020 में बेची गई 5,427 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 2 प्रतिशत की गिरावट है।

वहीं महिंद्रा एक्सयूवी300 दिसंबर 2021 में 4,260 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही, जो कि दिसंबर 2020 में बेची गई 3,974 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 7 प्रतिशत की वृद्धि है, तो वहीं 2021 के फेस्टिव सीजन में लॉन्च होने वाली महिंद्रा एक्सयूवी700 अपने 3,980 यूनिट की बिक्री के साथ कंपनी की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।Mahindra XUV300

मॉडल  दिसंबर 2021  दिसंबर 2020
1. बोलेरो (-2%) 5,314 5,427
2. एक्सयूवी300 (7%) 4,260 3,974
3. एक्सयूवी700  3,980
4. थार (-7%) 2,138 2,296
5. स्कॉर्पियो (-49%) 1,757 3,417
6. अल्टूरस जी4 (100%) 18 9
7. ई-वेरिटो 7
8. मराजो (-99%) 2 161

वहीं महिंद्रा थार की दिसंबर 2021 में 2,138 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि दिसंबर 2020 में बेची गई 2,296 यूनिट के मुकाबले 7 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो दिसंबर 2021 में 1,757 यूनिट की बिक्री के साथ कंपनी की पाँचवी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, जो कि दिसंबर 2020 में बेची गई 3,417 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 49 फीसदी की गिरावट है।

दिसंबर 2021 में अल्टूरस जी4 की 18 यूनिट की बिक्री की हुई है, जो कि दिसंबर 2020 में बेची गई 9 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 100 फीसदी की वृद्धि है। इसी तरह महिंद्रा ईवेरिटो की केवल 7 यूनिट बिकी है, जबकि महिंद्रा मराजो की दिसंबर 2020 के 161 यूनिट के मुकाबले दिसंबर 2021 में केवल 2 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि 99 प्रतिशत की गिरावट है। mahindra bolero neo-17महिंद्रा ने हाल ही में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में उपलब्ध कारों की कीमतों में वृद्धि करने की भी घोषणा की है। इस वृद्धि से देश में स्क़ॉर्पियो, थार, बोलेरो, अल्टूरस, बोलेरो नियो और एक्सयूवी700 जैसी लगभग सभी कारें प्रभावित हुई हैं। यह व़ृद्धि मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 8,000 रूपए से लेकर 81,000 रूपए तक है।