Home कार न्यूज़ 2020 Mahindra Thar ऑटोमेटिक (AT) वेरिएंट में भी होगी लॉन्च, हुई पूष्टि

2020 Mahindra Thar ऑटोमेटिक (AT) वेरिएंट में भी होगी लॉन्च, हुई पूष्टि

2020-mahindra-thar-production-version-1

महिन्द्रा (Mahindra and Mahindra) ने कहा है कि नई जनरेशन की महिन्द्रा थार (Mahindra Thar) के ऑटोमेटिक वैरिएंट पर भी कंपनी की ओर से कार्य किया जा रहा है

घरेलू निर्माता महिन्द्रा और महिन्द्रा (Mahindra and Mahindra) भारत में आने वाले महीनों में अपनी ऑफ रोडर एसयूवी महिन्द्रा थार (Mahindra Thar) को लॉन्च करने के लिए तैयार है और अब तक इस कार के बारे में कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। इतना ही नहीं कई बार इसकी टेस्टिंग की तस्वीरें भी देखी गई हैं।

महिन्द्रा (Mahindra) ने पूष्टि की है कि नई जेनरेशन की महिन्द्रा थार (Mahindra Thar) को ऑटोमेटिक वैरिएंट में भी लॉन्च किया जाएगा, जबकि अभी तक की रिपोर्ट में इस बात को लेकर संशय बना हुआ था कि महिन्द्रा, थार का ऑटोमेटिक वेरिएंट पेश करेगा या नहीं? कंपनी ने कहा है कि नई जनरेशन की थार के ऑटोमेटिक वैरिएंट पर भी कंपनी की ओर से कार्य किया रहा है। कंपनी ने अपनी इस योजना को फ्लैगशिप पहल बताया है और कहा है कि थार कंपनी के प्रमुख प्रोडक्ट में से एक होगा।

महिन्द्रा (Mahindra) ने यह भी कहा है कि थार (Thar) का ऑटोमेटिक वेरिएंट कंपनी का नया सेगमेंट भी होगा। कुछ ही दिन पहले महिन्द्रा ने इस ऑफ रोडर के लिए बुकिंग भी शुरू दी है, जिसका सीधा सा अर्थ है कि आने वाले दिनों में इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कि नई थार को अक्टूबर तक लॉन्च किया जाएगा। इसके पहले महिन्द्रा थार (Mahindra Thar) की इस दूसरी जेनरेशन को अप्रैल में लॉन्च किया जाना था,लेकिन भारत में चल रहे हेल्थ क्राइसिस के कारण इसके स्थगित कर दिया गया।

Mahindra Thar

बताया जा रहा है कि नई जेनरेशन की महिंद्रा थार (2020 Mahindra Thar) अपने आउटगोइंग मॉडल की तुलना में ज्यादा मॉडर्न होगी और इसके लिए नए बॉडी-ऑन-फ़्रेम का निर्माण किया जाएगा, जो कि हल्का होगा, लेकिन पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत होगा और क्रैश सेफ्टी मानकों को पूरा करने वाला होगा। कंपनी इसी प्लेटफॉर्म पर नेक्स्ट जेनरेशन महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) को भी बनाएगी।

पावर देने के लिए मौजूदा थार में 2.2-लीटर के एमहॉक बीएस6 डीजल इंजन इस्तेमाल किया जाएगा, जो कि 138 बीएचपी की पॉवर प्रोड्यूज करता है। इसमें 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स होगा। इस गियरबॉक्स को थार के टू-व्हील ड्राइव वैरिएंट में इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि फोर-व्हील ड्राइव वैरिएंट की भी विकल्प दिया जाएगा। थार में इसी इंजन को ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ भी पेश किया जाएगा।

कंपनी थार में इस बार पेट्रोल ऑप्शन को भी पेश कर सकती है। बताय़ा जा रहा है कि कार को पहली बार कंपनी का सबसे नया 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो कि एमस्टालियन पेट्रोल इंजन परिवार का सदस्य है और इसमें में टर्बोचार्जिंग और डायरेक्ट इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया है। यह यूनिट 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ होगा।