महिंद्रा की गाड़ी खरीदने से पहले जानें वेटिंग पीरियड – थार, स्कार्पियो, XUV700, बोलेरो, XUV300

महिंद्रा थार रियर व्हील ड्राइव डीजल वेरिएंट की प्रतीक्षा अवधि 74 सप्ताह तक है, जो कि फरवरी 2023 में कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे अधिक है

महिंद्रा की स्कॉर्पियो एन, एक्सयूवी700 और थार जैसी नवीनतम कारों की बाज़ार में भारी माँग में है और इसके परिणामस्वरूप, उनकी प्रतीक्षा अवधि भी अधिक है। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के Z4 पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर 65 सप्ताह तक की वेटिंग है, जबकि Z8 L ऑटोमैटिक के लिए आपको 24 से लेकर 26 सप्ताह तक का इंतज़ार करना पड़ेगा।

वहीं बेस Z2 और Z8 वेरिएंट की प्रतीक्षा अवधि क्रमशः 54 सप्ताह और 60 सप्ताह तक है। वहीं Z8 L मैनुअल के मालिक बनने के इच्छुक ग्राहकों को 56 से 58 सप्ताह तक का इंतजार करना होगा। पिछले साल के अंत में महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के लॉन्च के कुछ समय बाद महिंद्रा ने स्कॉर्पियो क्लासिक को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था।

वहीं महिंद्रा स्कार्पियो क्लासिक के S और S11 वैरिएंट पर 24 से 26 हफ्ते का वेटिंग पीरियड है। महिंद्रा XUV700 की बिक्री एक विस्तृत रेंज में की जाती है और वर्तमान में इसकी कीमत 13.45 लाख रूपए से लेकर 25.48 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। 5 और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध XUV700 के लिए आपको 48 सप्ताह तक का इंतज़ार करना होगा।

mahindra scorpio N-4

मॉडलवेटिंग पीरियड
1. महिंद्रा स्कार्पियो एन26 हफ्ते से लेकर 65 हफ्ते तक
2. महिंद्रा स्कार्पियो क्लासिक24 हफ्ते से लेकर 26 हफ्ते तक
3. महिंद्रा XUV70026 हफ्ते से लेकर 48 हफ्ते तक
4. महिंद्रा थार 4WD3 हफ्ते से लेकर 4 हफ्ते तक
5. महिंद्रा थार RWD74 हफ्ते तक
6. महिंद्रा बोलेरो3 हफ्ते से लेकर 8 हफ्ते तक
7. महिंद्रा XUV30028 हफ्ते तक

MX, AX3 और AX5 पेट्रोल और डीजल वेरिएंट 24 से 26 सप्ताह के इंतजार के साथ आते हैं। संबंधित पेट्रोल और डीजल वैकल्पिक ट्रिम्स की प्रतीक्षा अवधि 40 सप्ताह तक है। वहीं महिंद्रा XUV700 का टॉप मॉडल AX7 और AX7 L वेरिएंट्स के लिए 47 से 48 हफ्तों का वेटिंग है। वहीं महिंद्रा थार AWD संस्करण के लिए 3 से 4 सप्ताह की प्रतीक्षा अवधि है।

हालाँकि, हाल ही में लॉन्च हुई थार रियर व्हील ड्राइव डीजल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 74 सप्ताह तक का है, जबकि हार्ड-टॉप पेट्रोल को 3 से 5 सप्ताह के भीतर घर जाया जा सकता है। वहीं महिंद्रा बोलेरो के N10 और N10 वैकल्पिक वैरिएंट का वेटिंग 2 से 3 सप्ताह का है, लेकिन लोकप्रिय N4 वेरिएंट के लिए आपको 6 से 8 सप्ताह तक का इंतज़ार करना होगा।

mahidra XUV300 turbo-5

वहीं महिंद्रा XUV300 के W6 ऑप्शनल और W8 ऑप्शनल AMT वेरिएंट के लिए प्रतीक्षा अवधि 28 सप्ताह तक है। वहीं W8 वैरिएंट को केवल 5 सप्ताह में घर लाया जा सकता है।