महिंद्रा कार जुलाई 2022 डिस्काउंट ऑफर – स्कॉर्पियो, अल्टुरस G4, एक्सयूवी 300, बोलेरो

mahindra alturas g4

महिंद्रा जुलाई 2022 डिस्काउंट (Mahindra Discounts) के तहत अपनी कारों की खरीद पर 3.19 लाख रुपए तक की छूट की पेशकश कर रही है

भारत की दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा इन दिनों बाजार में अपनी सफलता का आनंद ले रही है और अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए जुलाई 2022 में भी महिंद्रा कार्स डिस्काउंट ऑफर (Mahindra Discounts offers) के तहत अपनी कारों की खरीद पर वेरिएंट व मॉडल के आधार पर 3.19 लाख रुपए तक की भारी छूट की पेशकश कर रही है।

महिंद्रा के July 2022 Discounts offers में कैश डिस्काउंट, फ्री एक्सेसरीज, कॉरपोरेट डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। यह महिंद्रा कार्स डिस्काउंट ऑफर 1 जुलाई से लागू है और 31 जुलाई 2022 तक मान्य रहेगा। हालाँकि थार, एक्सयूवी700 और स्कार्पियो एन जैसे माडलों पर कोई छूट नहीं है। यहाँ आपको जुलाई 2022 में Mahindra Discounts offers और लेटेस्ट Mahindra Car Price के बारे में बताया गया है।

महिंद्रा बोलेरो जुलाई 2022 डिस्काउंट

महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली एमयूवी है और इसे ग्रामीण क्षेत्रों में काफी पसंद किया जाता है। हालाँकि इस महीने Mahindra Discounts offers के तहत इस कार की खरीद पर कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन खरीददारों को 7,500 रुपए की मुफ्त एक्सेसरीज, 10,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

Mahindra Bolero Price: 8.42 लाख रूपए – 9.41 लाख रूपए (एक्स-शोरूम)

महिंद्रा बोलेरो नियो जुलाई 2022 डिस्काउंट

महिंद्रा बोलेरो नियो (Mahindra Bolero Neo) मूलरूप से टीयूवी300 का रिबैज वर्जन है और इसके एक्सटेरियर व इंटीरियर में बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया है। इस महीने Mahindra Discounts offers के तहत बोलेरो नियो की खरीद पर 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 4000 रुपए तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है। हालाँकि इस कार की खरीद पर कोई नकद छूट नहीं है।

Mahindra Bolero Neo Price: 8.48 लाख रूपए – 10 लाख रूपए (एक्स-शोरूम)

2021-Mahindra-Bolero-Neo-5.jpg

महिंद्रा एक्सयूवी300 जुलाई 2022 डिस्काउंट

महिंद्रा एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300) भारत की लोकप्रिय व सबसे सुरक्षित एसयूवी में से एक है। Mahindra July 2022 Discounts offers के तहत इस कार की खरीद पर 23,000 रुपए तक की अधिकतम नकद छूट उपलब्ध है। साथ ही 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपए का कॉर्पोरेट दिया जा रहा है।

Mahindra XUV300 Price: 7.96 लाख रूपए – 13.33 लाख रूपए (एक्स-शोरूम)

Mahindra XUV300

महिंद्रा मराज़ो जुलाई 2022 डिस्काउंट

महिंद्रा मराज़ो (Mahindra Marazzo) ब्रांड की एक एमपीवी है, जिसे फैमिली ओरिएंटेड कारों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। Mahindra July 2022 offers के तहत इस एमपीवी के चुनिंदा वेरिएंट की खरीद पर 20,000 रुपए तक की नकद छूट उपलब्ध है, जबकि 5,200 रुपये की कॉर्पोरेट छूट के अलावा 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी डिस्काउंट का हिस्सा है।

Mahindra Marazzo Price: 12.30 लाख रूपए – 14.43 लाख रूपए (एक्स-शोरूम)

Mahindra Marazzo

महिंद्रा स्कॉर्पियो जुलाई 2022 डिस्काउंट

महिंद्रा ने हाल ही में देश में स्कॉर्पियो-एन को पेश किया है, हालाँकि स्कॉर्पियो एन की खरीद पर पर कोई छूट नहीं है, लेकिन महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) के स्ट्रैंडर्ड वर्जन की खरीद पर 20,000 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज़ के साथ साथ 1,40,000 रुपये तक की अधिकतम नकद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है।

Mahindra Scorpio Price: 12.26 लाख रूपए – 16.87 लाख रूपए (एक्स-शोरूम)

mahindra scorpio-2

महिंद्रा अल्टुरस G4 जुलाई 2022 डिस्काउंट

महिंद्रा अल्टुरस जी4 (Mahindra Alturas G4) ब्रांड की प्रीमियम फ्लैगशिप एसयूवी है और Mahindra July 2022 offers के तहत इस कार की खरीद पर सबसे ज्यादा छूट है। खरीददारों के लिए यह फुल साइज एसयूवी 2,20,000 रुपये की नकद छूट के साथ उपलब्ध है, जबकि 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 11,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। महिंद्रा की कई अन्य कारों की तरह Alturas भी 20,000 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज़ के साथ उपलब्ध है।

Mahindra Alturas G4 Price: 28.77 लाख रूपए – 31.77 लाख रूपए (एक्स शोरूम)