मार्च 2022 में महिंद्रा कारों की बिक्री के आंकड़े – एक्सयूवी700, बोलेरो, स्कॉर्पियो, थार

mahindra xuv700-24

मार्च 2022 में महिंद्रा बोलेरो 6,924 यूनिट के साथ कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 8,905 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 22 प्रतिशत की गिरावट है

भारत की दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने मार्च 2022 के लिए अपनी बिक्री के आकड़ों को जारी कर दिया है और कंपनी लगातार अपनी बिक्री में वृद्धि दर्ज कर रही है। कंपनी ने मार्च 2022 में कुल मिलाकर 27,386 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 16,643 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 65 प्रतिशत की वृद्धि है।

इसी तरह कंपनी ने फरवरी 2022 में भी 27,563 यूनिट की बिक्री की थी, जो इसकी स्थिर बिक्री को दर्शाता है। पिछले महीने महिंद्रा बोलेरो कंपनी लाइनअप में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है। कंपनी ने मार्च 2022 में इसकी 6,924 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 8,905 यूनिट के मुकाबले 22 प्रतिशत की गिरावट है। हालाँकि फरवरी 2022 में बोलेरो की कुल 11,045 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 37 प्रतिशत की गिरावट है।

हाल ही में सामने आई खबरों की मानें तो कंपनी बढ़ती मांग को देखते हुए एक ऑल-इलेक्ट्रिक बोलेरो और स्कॉर्पियो को विकसित कर सकती है, जो आने वाले सालों में अच्छी तरह से विकास के अधीन हो सकती है। इसके अलावा कंपनी इस साल स्कॉर्पियो की नई जेनरेशन को भी पेश करेगी। मार्च 2022 में स्कॉर्पियो 6,061 यूनिट की बिक्री के साथ ब्रांड की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है।2021-Mahindra-Bolero-Neo-5.jpg

मॉडल मार्च 2022 मार्च 2021
1. महिंद्रा बोलेरो (-22%) 6,924 8,905
2. महिंद्रा स्कार्पियो (160%) 6,061 2,331
3. महिंद्रा XUV700 6,040
4. महिंद्रा XUV300 (60%) 4,138 2,587
5. महिंद्रा थार (104%) 3,893 1,912
6. महिंद्रा मराजो (9%) 279 255
7. अल्टूरस G4 (-16%) 41 49
8. महिंद्रा ई-वेरिटो 6 0
9. महिंद्रा केयूवी100 2 1

इसके मुकाबले मार्च 2021 में स्कॉर्पियो की केवल 2,331 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 160 प्रतिशत की वृद्धि है। इसी तरह फरवरी 2022 में इसकी 2,610 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर पर 132 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं पिछले साल फेस्टिव सीजन में लॉन्च हुई एक्सयूवी700 को लगातार अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और यह 6,040 यूनिट की बिक्री के साथ ब्रांड की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है।

इसके मुकाबले फरवरी 2022 में एक्सयूवी700 की 4,138 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 46 प्रतिशत की वृद्धि है। एक्सयूवी700 की तरह एक्सयूवी300 की माँग में पिछले महीने 60 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखी गई है और कंपनी ने इसकी 4,140 यूनिट की बिक्री की, जबकि मार्च 2021 में यह आंकड़ा केवल 2,587 यूनिट का था।Mahindra Thar-2हालाँकि महिंद्रा ने फरवरी 2022 में एक्सयूवी300 की 4,511 यूनिट की बिक्री की थी, जो मासिक आधार पर 8 प्रतिशत कम है। मार्च 2022 में महिंद्रा ने थार की कुल मिलाकर 3,893 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 1,912 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 104 प्रतिशत की भारी वृद्धि है। हालाँकि फरवरी 2022 में थार की 5,072 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 23 प्रतिशत की गिरावट है। महिंद्रा आने वाले सालों में थार के 5 डोर वर्जन को भी लॉन्च करेगी।

वहीं महिंद्रा मराजो की मार्च 2022 में कुल मिलाकर 279 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2021 में बेची गई 255 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 9.41 फीसदी की वृद्धि है। वहीं अल्टूरस की पिछले महीने 41 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2021 में बेची गई 49 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 16.33 फीसदी की गिरावट है। इसी तरह पिछले महीने ई-वेरिटो की 6 यूनिट और केयूवी100 की 2 यूनिट की बिक्री हुई है।