अप्रैल 2022 में महिंद्रा कारों की बिक्री के आंकड़े – बोलेरो, एक्सयूवी700, थार, अल्टूरस G4

mahindra xuv700-24

अप्रैल 2022 में महिंद्रा बोलेरो की 7,686 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 6,152 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की वृद्धि है

महिंद्रा ने अप्रैल 2022 में कुल मिलाकर 22,526 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप कार निर्माताओं की सूची में चौथे स्थान पर रही है। इसके मुकाबले महिंद्रा ने अप्रैल 2021 में 18,285 यूनिट की बिक्री की थी, जो सालाना आधार पर 23.19 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं महिंद्रा ने मार्च 2022 में 27,386 यूनिट की बिक्री की थी, जो मासिक आधार पर भी 19 फीसदी की गिरावट है।

महिंद्रा के लिए इस समय थार और एक्सयूवी700 अच्छी बिक्री कर रही हैं, जबकि बोलेरो, स्कॉर्पियो और एक्सयूवी300 भी संबंधित सेगमेंट में कंपनी की बिक्री में अच्छा योगदान दे रहे हैं। अप्रैल 2022 में एक बार फिर से बोलेरो ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है और पिछले महीने इसकी कुल 7,686 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 6,152 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की वृद्धि है।

वहीं अप्रैल 2022 में महिंद्रा एक्सयूवी700 कुल मिलाकर 4,494 यूनिट की बिक्री के साथ कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। वहीं महिंद्रा ने अप्रैल 2022 में एक्सयूवी300 की कुल मिलाकर 3,909 यूनिट की बिक्री की है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 4,144 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 5.67 प्रतिशत की गिरावट है। एक्सयूवी300 भारत में पिछले महीने महिंद्रा की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है।2021-Mahindra-Bolero-Neo-5.jpg

महिंद्रा मॉडल  अप्रैल 2022 अप्रैल 2021 
1. महिंद्रा बोलेरो (25%) 7,686 6,152
2. महिंद्रा एक्सयूवी700 4,494
3. महिंद्रा एक्सयूवी300 (-5.67%) 3,909 4,144
4. महिंद्रा थार (-7%) 3,152 3,406
5. महिंद्रा स्कॉर्पियो (-24%) 2,712 3,577
6. महिंद्रा मराजो (4%) 168 161
7. महिंद्रा अल्टूरस  (96%) 47 24
8. महिंद्रा ई-वेरिटो  1 0
कुल (23.19%) 22,526 18,285

महिंद्रा भारत में एक्सयूवी300 के भी नए जेनरेशन को लानें की योजना बना रही है और इसके एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स में बड़े पैमाने पर बदलाव किए जाएंगे। अप्रैल 2022 में महिंद्रा थार 3,152 यूनिट की बिक्री के साथ ब्रांड की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 3,406 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 7 फीसदी की गिरावट है।

महिंद्रा ने अप्रैल 2022 में स्कार्पियो की 24 फीसदी की गिरावट के साथ 2,712 यूनिट की बिक्री की है, जबकि अप्रैल 2021 में यह आंकड़ा 3,577 यूनिट का था। महिंद्रा जल्द ही स्कॉर्पियो के नए जेनरेशन को लाने वाली है और हाल ही में कंपनी ने इसके पहले टीजर को जारी किया है और इस टीजर में नई स्कॉर्पियो का नया डिजाइन नजर आया है।

Mahindra scorpio

वहीं अप्रैल 2022 में महिंद्रा मराजो एमपीवी की कुल मिलाकर 168 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 161 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं अप्रैल 2022 में महिंद्रा अल्टूरस G4 की कुल मिलाकर 47 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 24 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 96 प्रतिशत की भारी वृद्धि है, जबकि ईवेरिटो की पिछले महीने 1 यूनिट की बिक्री हुई है।