मार्च 2021 में महिंद्रा बोलेरो की बिक्री में हुई 328 फीसदी की भारी वृद्धि

Mahindra Bolero

मार्च 2021 में महिंद्रा बोलेरो की 8,905 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में इसकी केवल 2,080 यूनिट की बिक्री हुई थी

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) साल 2000 से ही अपनी लोकप्रिय कार महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) की बिक्री कर रही है और पिछले दो दशकों में देसी यूवी निर्माता के लिए लगातार सबसे ज्यादा सेल्स वल्यूम ला रही है। कंपनी की बिक्री में बोलेरो के साथ-साथ स्कॉर्पियो भी हर महीने महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और मार्च 2021 में भी परिदृश्य नहीं बदला है।

पिछले महीने महिंद्रा देश की पाँचवी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी थी और कंपनी ने 16,643 यूनिट की बिक्री दर्ज की थी। इसके पहले साल 2020 में इसी अवधि में 3,171 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 425 प्रतिशत की भारी वृद्धि है। इस मीहने कंपनी की बाजार हिस्सेदारी कुल मिलाकर 5.2 प्रतिशत पर रही।

महिंद्रा ने अपनी बिक्री बिक्री में मासिक आधार पर भी 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, क्योंकि फरवरी 2021 में इसकी 15,380 य़ूनिट की बिक्री की गई थी। मार्च 2021 की बात करें तो बोलेरो ने महिंद्रा रेंज में सबसे ज्यादा बिक्री करके कंपनी की सेल्स टैली का नेतृत्व किया है। बोलेरो की मार्च 2021 में 8,905 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि मार्च 2020 में इसकी केवल 2,080 यूनिट की बिक्री हुई थी।

Mahindra Bolero-2इस तरह महिंद्रा बोलेरो की बिक्री में सालाना आधार पर 328 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा महिंद्रा बोलेरो की मासिक बिक्री भी शानदार रही है और फरवरी में इसकी केवल 4,843 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि मासिक आधार पर 84 प्रतिशत की वृद्धि है। पिछले महीने महिंद्रा के लिए दूसरा सबसे ज्यादा विक्रेता स्कॉर्पियो रहा और इसने अपनी बिक्री में चार गुना ज्यादा की वृद्धि दर्ज की है।

बता दें कि आने वाले महीनों में महिंद्रा नई जेनरेशन की XUV500 को XUV700 के नाम से लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और इसे मैन्युअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन विकल्पों में पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ पेश किए जाने की पुष्टि की गई है। कार के साथ एक वैकल्पिक ऑल-व्हील-ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Mahinda bolero1

इसके अलावा हाल ही में TUV300 की नई तस्वीरों को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिसको बोलेरो नियो के रूप मे रिब्रांडिंग किया जाएगा। आने वाले महीनों में इसे भी भारत में लॉन्च किया जा सकता है। वर्तमान में बोलेरो की कीमत 8.17 लाख से 9.14 लाख (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) तक है और यह 1.5-लीटर डीजल इंजन से संचालित है जो 74.96 बीएचपी की पावर और 210 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। यह केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है।