महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लॉन्ग – कीमत, पावर, माइलेज, फीचर्स, डिज़ाइन

महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लॉन्ग को 2523 सीसी, DI, टर्बो चार्ज इंजन दिया गया है, जो 76 एचपी की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है

भारत में साल 1945 से ही वाहनों का निर्माण कर रही महिंद्रा देश के ऑटोमोबाइल उद्योग का एक बड़ा नाम है। यह कंपनी भारत में ट्रक, कार से लेकर मोटरसाइकिलों तक की पेशकश करती है। कंपनी देश में माल ढ़ुलाई व व्यवसाइयों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बोलेरो प्लेटफार्म पर आधारित पिकअप ट्रक की भी एक लंबी सीरीज की पेशकश करती है, जो कि अपने पावर और परफार्मेंस के कारण देश में लोकप्रिय है।

यूं तो देश में बोलेरो पिकअप करीब 7 वेरिएंट के साथ अलग-अलग पेलोड क्षमता में बेची जाती है, लेकिन बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लॉन्ग अपनी ताकत, ज़्यादा मज़बूती और आरामदायक राइडिंग के साथ पिकअप रेंज में एक कदम और आगे बढ़ जाती है। देश में इस पिकअप को मुख्यरूप से एक्स्ट्रालॉन्ग 1.3t (1245 किलो) और एक्स्ट्रालॉन्ग 1.7t (1700 किलो) के साथ दो वैरिएंट में पेश किया जाता है, जो कि अपने नए आकर्षक इंटीरियर्स, आरामदायक सीट के साथ बेजोड़ ड्राइविंग अनुभव देती है।

महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लॉन्ग का आकार

महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लॉन्ग के आकार की बात करें तो इसकी कुल लंबाई 5,215 मिमी, चौड़ाई 1,700 मिमी और ऊंचाई 1,865 मिमी है, जबकि इसका व्हीलबेस 3,260 मिमी का है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 60 लीटर और सीटिंग कैपिसिटी ड्राइवर+1 है। यह पिकअप 1,245 किलो और 1,700 किलो के साथ दो पेलोड क्षमता के साथ आता है, जिसका कुल वजन क्रमशः 1,750 किलो और 1,790 किलो है।

महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लॉन्ग के टायर

महिंद्रा बोलेरो पिकअप के एक्स्ट्रालॉन्ग 1.3t वेरिएंट के रिम का साइज 5.5J x 38.1 और टायर का साइज 7.00R15, 10 PR है, जबकि एक्स्ट्रालॉन्ग 1.7t वेरिएंट के रिम का साइज 5.5J x 38.1 और टायर का साइज 7.00R15, 12PR है, जो कि रेडियल ट्यूब टायर पर सवारी करती है। ब्रेकिंग के लिए पिकअप को फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लॉन्ग को पावर स्टीयरिंग दिया गया है।Mahindra Bolero EXtra Strong

महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लॉन्ग का डिजाइन

महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लॉन्ग का डिजाइन काफी आकर्षक है और यह एक बड़े और आरामदायक केबिन के साथ आता है। इस गाड़ी को बोलेरो SUV जैसा फ्रंट ग्रिल और अधिक आकर्षक रूपमल्टी रिफ्लेक्टर हेडलैम्प्स, स्टाइलिश डैशबोर्ड और ड्यूल टोन इंटीरियर दिया गया है। इस पिकअप को सफ़ेद कलर के साथ पेश किया जाता है।

महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लॉन्ग के फीचर्स और सेफ्टी

महिंद्रा बोलेरो पिकअप को रिकलाइनर और हैडर के साथ चौड़ी और आरामदायक को-ड्राइवर सीट भी दी गई है, जबकि इसमें स्लाइडिंग व रिकलाइनिंग ड्राइवर सीट्स भी हैं। इसे 6.5 मीटर का छोटा टर्निंग रेडियस दिया जाता है, जबकि केबिन काफी बड़ा है। गाड़ी में मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी है और बोलेरो SUV जैसा स्मूथ गियर शिफ़्ट है। इसे इंजन इम्मोबिलाइज़र भी दिया गया है जो चोरी से बचाता है और ELR सीट बेल्ट सुरक्षित रखता है।

bolero pickup extralong

महिंद्रा की गाड़िया अपने मज़बूत डिज़ाइन के लिए जानी जाती है और पिकअप महालॉन्ग इससे अलग नहीं है। इसमें मज़बूत बॉडी और चैसी देखने को मिलती है, जबकि 9 कमानी पट्टी वाला पिछला सस्पेंशन इसे और दमदार बनाता है। गाड़ी में दमदार मेटल बंपर, मज़बूत और ज़्यादा टिकाऊ डबल बेअरिंग एक्सल व बड़े और चौड़े टायर्स ज़्यादा लोड के साथ भी बेहतर नियंत्रण प्रदान करते हैं।

महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लॉन्ग का इंजन पावर और परफार्मेंस

महिंद्रा बोलेरो पिकअप महालॉन्ग को पावर देने के लिए 2523 सीसी, DI, टर्बो चार्ज्ड इंजन दिया गया है, जो कि 3200 आरपीएम पर 76 एचपी की पावर और 1400-2200 आरपीएम पर 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जुड़ा है, जिसमें 5 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स गियर है।

महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लॉन्ग का माइलेज

महिंद्रा का दावा है कि महिन्द्रा बोलेरो पिकअप महालॉन्ग का माइलेज 14.3 किमी प्रति लीटर का है।

Mahindra Bolero Pickup1

महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लॉन्ग की कीमत और प्रतिद्वंदी

भारत में महिंद्रा बोलेरो पिकअप महालॉन्ग को मुख्य रूप से एक्स्ट्रालॉन्ग एक्स्ट्रालॉन्ग 1.7t CBC, 1.3t फ्लैटबेड, एक्स्ट्रालॉन्ग 1.7t फ्लैटबेड और के साथ तीन वेरिएंट में पेश किया जाता है, जिनकी कीमत क्रमश: 8.46 लाख रूपए, 8.68,610 लाख रूपए और 8.72 लाख (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) है। भारत में इसका मुकाबला टाटा योद्धा और इसुजु डी-मैक्स से है।