महिंद्रा बोलेरो कैम्पर 2523 सीसी डीआई टर्बोचार्ज्ड इंजन से संचालित है, जो कि 75 एचपी की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है
भारतीय ऑटोमोबाइल जगत की दिगग्ज कंपनी महिंद्रा देश में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। यह कंपनी देश में ट्रक, कार से लेकर मोटरसाइकिल तक की बिक्री करती है और निश्चित तौर पर भारत में पिकअप सेगमेंट का नेतृत्व करती है। महिंद्रा देश में माल ढ़ुलाई व व्यवसाइयों की जरूरतों को ध्य़ान में रखते हुए बोलेरो प्लेटफार्म पर आधारित पिकअप ट्रकों की भी एक लंबी सीरीज की पेशकश करती है, जो न केवल अपने पावर और परफार्मेंस के कारण देश में काफी लोकप्रिय है, बल्कि अपने मल्टीपरपज नेचर के कारण काफी लोकप्रिय हैं।
यूं तो महिंद्रा बोलेरो पिकअप रेंज के तहत विभिन्न पेलोड क्षमता में 7 अलग-अगल माडलों को पेश करती है, लेकिन बात अगर महिंद्रा बोलेरो कैंपर को लेकर की जाए तो यह व्यवसाइयों के साथ-साथ लाइफस्टाइल वाहनों के लिए भी काफी मुफीद गाड़ी मानी जा सकती है। इस गाड़ी को न केवल लाइफस्टाइल वाहनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया गया है, बल्कि इसका ज़बरदस्त कम्फर्ट, आकर्षक स्टाइल और दमदार परफॉर्मेन्स इसे ‘ख़ास लोगों की ख़ास गाड़ी’ बनाती है|
महिंद्रा बोलेरो कैम्पर का आकार
महिंद्रा बोलेरो कैम्पर को मुख्य रूप से गोल्ड ZX/VX और 2WD/4WD के साथ दो वेरिएंट में पेश किया जाता है, जिसमें वजन उठाने की क्षमता 1,000 किलो है। बोलेरो कैम्पर 4,859 मिमी लम्बा, 1,670 मिमी चौड़ा और 1,855 मिमी ऊँचा है। इसके कार्गो स्पेस की लंबाई 1,481 मिमी, चौड़ाई 1,532 मिमी और ऊंचाई 750 मिमी है। इसका व्हीलबेस 3,014 मिमी का है, जबकि फ्यूल टैंक की क्षमता 57 लीटर की है। कैम्पर का कुल वजन 1,735 किलो है। इस गाड़ी में ड्राइवर के अलावा 4 अन्य लोग भी आराम से बैठ सकते हैं।
महिंद्रा बोलेरो कैम्पर के टायर
महिंद्रा बोलेरो कैम्पर के रिम का साइज 6.0 J X 15 और टायर का साइज P235/75 R15 है, जो कि रेडियल ट्युब पर (कैश वैन वेरिएंट के साथ रेडियल ट्यूबलेस) सवारी करती है। गाड़ी के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिलता है और इसे पावर स्टीरिंग दिया गया है। सस्पेंशन के लिए फ्रंट में इसे स्प्रिंग स्टीफ़नेस के साथ कॉइल स्प्रिंग और रियर में स्प्रिंग स्टीफ़नेस के साथ रिजिड एक्सेल दिया गया है।
महिंद्रा बोलेरो कैम्पर का डिजाइन
महिंद्रा बोलेरो कैम्पर को बोलेरो एसयवी जैसा डिजाइन मिलता है और इसमें आकर्षक ग्रिल और हेडलैम्प्स, नए शानदार बॉडी ग्राफ़िक्स, सड़क पर ज़बरदस्त रूतबास, बेहतर इंटीरियर्स और नए IP और स्टीयरिंग मिलता है।
महिंद्रा बोलेरो कैम्पर के फीचर्स और सेफ्टी
महिंद्रा बोलेरो कैंपर को प्रीमियम व कम्फर्टेबल फॉक्स लैदर सीट्स, हेडरेस्ट के साथ स्लाइडिंग व रिक्लाइनिंग फ्रंट सीट्स, पावरफुल एसी, पावर विंडो, सेंट्रल लॉकिंग, स्टाइलिश ग्रिल, मोबाइल चार्जर, नया फ्लोर कंसोल और रिफ्लेक्टर हेडलैंप्स आदि दिए गए हैं। जबकि यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें ELR सीट बेल्ट्स दिए गए हैं और इसमें महिंद्रा का टफ़ और रफ DNA देखने को मिलता है।
महिंद्रा बोलेरो कैम्पर का इंजन पावर और परफार्मेंस
महिंद्रा बोलेरो कैम्पर 2523 सीसी डीआई टर्बोचार्ज्ड इंजन से संचालित है, जो कि 3200 आरपीएम पर 75 एचपी की पावर और 1400-2200 आरपीएम पर 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करने में सक्षम है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें सिंगल प्लेट ड्राई क्लच दिया गया है। महिंद्रा का दावा है कि सिटी और ऑफ-रोडिंग ट्रिप दोनों जगह के हिसाब से इसकी परफॉर्मेंस काफी अच्छी है।
महिंद्रा बोलेरो कैम्पर का माइलेज
महिंद्रा का दावा है कि बोलेरो कैम्पर का माइलेज 13.9 किमी प्रति लीटर का है।
महिंद्रा बोलेरो कैम्पर की कीमत और प्रतिद्वंदी
भारत में महिंद्रा बोलेरो कैम्पर की कीमत 2WD वेरिएंट के लिए 8,85,830 रूपए, 4WD के लिए 9,09,890 रूपए और गोल्ड ZX 2WD वेरिएंट के लिए 9,39,280 रूपए (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) रखी गई है। भारत में महिंद्रा बोलेरो कैम्पर का कोई प्रत्यक्ष प्रतिद्वंदी नहीं है।