
महिंद्रा बोलेरो भारत में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय है और कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एमयूवी (MUV) है
महिंद्रा (Mahindra) ने भारत में अपनी लोकप्रिय महिन्द्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) के बी2 वैरिएंट को लॉन्च कर दिया है जिसकी कीमत 7.64 लाख रूपये(एक्स शोरूम) तय की गई है। बोलेरो के बी2 वैरिएंट और बी4 वैरिएंट के बीच कीमत का अन्तर करीब 36,000 हजार रूपये है, जो अब नए बेस वैरिएंट के रूप में तैनात किया जाएगा।
बता दें कि महिंद्रा (Mahindra) ने अप्रैल 2020 में अपनी बेस्ट सेलिंग एसयूवी बोलेरो को बीएस6 वर्जन लॉन्च किया था, जो कि पहले बी4, बी6,और बी6 (ओ) में उपलब्ध थी, लेकिन बी2 वेरिएंट में लॉन्च होने के बाद यह चार वेरिएंट में हो गई है और इसे अब बोलेरो के एंट्री लेवल ट्रिम के रूप में बेचा जाएगा।
एंट्री लेवल ट्रिम में खरीददारों को जरूरी फीचर्स मिलते हैं जिनमें मुख्य रूप से पावर स्टीयरिंग, मैनुअल एयर कंडीशनर, ड्राइवर साइड एयरबैग, एबीएस आदि शामिल होंगे। हालांकि महिंद्रा ने अभी इसकी सूची जारी नहीं की है।

इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि महिंद्रा इस वेरिएंट में जोड़े गए अपने सभी फीचर्स की सूची को जारी करेगी, जबकि रिमोट लॉकिंग, पावर विंडोज, रियर वॉशर और वाइपर केवल कार के हाई एंड ट्रिम में ही मिलेंगे। कार के प्रमुख बदलाव में नई डिज़ाइन की फ्रंट ग्रिल, नया बंपर, हेडलैंप में क्रोम और ब्लैक इंसर्ट दिए गए हैं।
इस तरह जो ग्राहक दिखावे में न पड़कर इस यूटिलिटी व्हीकल को खरीदना चाहते हैं वे बेहतर प्रदर्शन के साथ बोलेरो के बेस वेरिएंट की ओर रूख कर सकते हैं। कार में क्लीयर लैंस टेललैंप भी दिए गए हैं, जबकि इंटीरियर डैशबोर्ड लेआउट का डिज़ाइन बीएस4 वर्जन जैसा ही है।

नई बीएस6 महिन्द्रा बोलेरो को पावर देने के लिए 1.5 लीटर डीजल इंजन मिला है, जो 75 Ps की पावर और 210 Nm का अधिकतम टार्क उत्पन्न करता है, जबकि यह यूनिट 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जुड़ी है। देखा जाए तो भारत में महिन्द्रा बोलेरो का कोई प्रत्यक्ष कॉम्पिटेटर नहीं है, लेकिन इसे टाटा नेक्सन (Tata Nexon), फोर्ड इकोस्पोर्ट (Ford Ecosport), मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा (Maruti Suzuki Vitara Brezza) और हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) के समकक्ष रखा जा सकता है।