महिंद्रा BE 6 Sporteq में 3-स्क्रीन सेटअप सहित मिले कई नए फीचर्स, 26 अगस्त से डिलीवरी होगी शुरू

BaaS प्लान में महिंद्रा BE 6 Sporteq की शुरुआती कीमत 11.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, इसमें बैटरी के इस्तेमाल के लिए 3.75 रुपये प्रति किलोमीटर देने होंगे और यह कीमत रोजाना करीब 60 किलोमीटर चलाने के हिसाब से तय की गई है

महिंद्रा ने BE 6 SPORTEQ इलेक्ट्रिक को कई बड़े बदलावों के साथ पेश किया है। अपडेटेड मॉडल में नया तीन-स्क्रीन सेटअप, बेहतर सॉफ्टवेयर और वेरिएंट के हिसाब से ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं। सबसे खास बदलाव पैसेंजर के लिए अलग डिस्प्ले वाली नई स्क्रीन है। इसके अलावा Google Gemini आधारित वॉयस फीचर, डिजिटल चाबी, गेमिंग, कराओके और नए पर्सनलाइजेशन विकल्प भी शामिल किए गए हैं।

BE 6 SPORTEQ की शुरुआती कीमत 19.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं Battery-as-a-Service (BaaS) विकल्प के साथ इसकी शुरुआती कीमत 11.45 लाख रुपये हो जाती है। BaaS में बैटरी के इस्तेमाल के लिए 3.75 रुपये प्रति किलोमीटर का शुल्क देना होगा। इसकी डिलीवरी 26 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली है।

महिंद्रा ने नई BE 6 SPORTEQ को चार पैक्स में पेश किया है। हर पैक में अलग-अलग फीचर्स और बैटरी के विकल्प मिलते हैं। Pack 1 एंट्री-लेवल वेरिएंट है, लेकिन इसमें भी कई जरूरी फीचर्स मिलते हैं। इसमें दो 12.3-इंच स्क्रीन, LED लाइटिंग, 18-इंच व्हील्स, क्रूज कंट्रोल, कई ड्राइव मोड, मल्टी-लेवल रीजनरेटिव ब्रेकिंग, 6 एयरबैग, रियर कैमरा, ऑटोमैटिक AC, रियर AC वेंट्स, 65W Type-C पोर्ट और 60:40 स्प्लिट रियर सीट दी गई हैं। इसमें 59kWh बैटरी का विकल्प है।

VariantBatteryCapacityPrice in Lakhs
ONEBaaS59 kWh11.45
ONEOwned59 kWh19.45
TWOBaaS59 kWh12.95
TWOOwned59 kWh20.95
THREEOwned59 kWh21.95
THREEOwned70 kWh22.95
THREE+Owned70 kWh23.95
THREE+Owned79 kWh24.95
FOUROwned79 kWh26.95
Launch EditionOwned79 kWh26.95
FEOwned79 kWh24.45
FE FOUROwned79 kWh26.95

Mahindra BE 6 Launch Edition

Pack 2 में सबसे बड़ा बदलाव नया तीन-स्क्रीन सेटअप है। इसमें फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ फिक्स्ड ग्लास रूफ, वायरलेस चार्जिंग, ऑटो-डिमिंग IRVM, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, TPMS और फ्रंट पार्किंग सेंसर मिलते हैं। इसमें 16-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम के साथ Dolby Atmos और NFC भी दिए गए हैं।

Pack 3 में 19-इंच अलॉय व्हील्स के साथ Level 2 ADAS, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, 6-वे इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट, पावर्ड टेलगेट, फ्लश डोर हैंडल और डुअल वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है। इस पैक में 59 kWh और 70 kWh बैटरी के विकल्प मिलते हैं। साथ ही Pack 3+ में 70 kWh और 79 kWh बैटरी के विकल्प मिलते हैं।

mahindra-be6-sporteq-interior

टॉप-स्पेक Pack 4 में 79 kWh बैटरी दी गई है। इसमें महिंद्रा का नया TEQ एक्सपीरियंस देखने को मिलता है। इसमें Google Gemini से लैस TEQ_Talk, छह TEQ Suites, कराओके, गेमिंग, Dolby सपोर्ट, Digital Car Key और ज्यादा पर्सनलाइजेशन विकल्प शामिल हैं। इसके अलावा परफॉर्मेंस को और मजेदार बनाने के लिए Drift Mode और Acceleration Boost जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

BE 6 SPORTEQ के साथ Formula E Freedom Edition भी पेश की गई है। इसका डिजाइन Mahindra Racing की Formula E कारों से प्रेरित है। इसमें पुराने BE 6 का हेडलैंप डिजाइन बरकरार रखा गया है और ट्राई-कलर एक्सेंट के साथ नए सैटिन फिनिश कलर दिए गए हैं। इसके केबिन में Black और Firestorm Orange थीम मिलती है। खास बात यह है कि इसमें नया तीन-स्क्रीन कॉकपिट नहीं दिया गया है।

Mahindra BE 6 Formula e (3)

इसके बजाय पुराना दो-स्क्रीन लेआउट बरकरार रखा गया है। इसमें Acceleration Boost फीचर भी मिलता है, जिसकी मदद से BE 6 केवल 6.44 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। BE 6 SPORTEQ Launch Edition रेंज में टॉप वेरिएंट है। इसमें Graphite Storm एक्सटीरियर के साथ Racing Tan लेदरेट इंटीरियर दिया गया है। इसका केबिन बाकी वेरिएंट की तुलना में ज्यादा प्रीमियम दिखाई देता है। BE 6 SPORTEQ का यह अपडेट डिजाइन और फीचर्स के साथ-साथ सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस को भी काफी बेहतर बनाता है।