महिंद्रा BE 6 Batman Edition की वापसी, 10 मार्च से शुरू होगी बुकिंग – कीमत 28.49 लाख

Mahindra BE 6 Batman Edition (1)

महिंद्रा ने भारत में BE 6 Batman Edition को फिर से पेश किया है और इसकी कीमत अब 28.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो पहले की तुलना में लगभग 70,000 रुपये ज्यादा है

महिंद्रा ने भारत में BE 6 Batman Edition को अगस्त 2025 में 27.79 लाख में लॉन्च किया था। शुरुआत में इसे सिर्फ 300 यूनिट्स तक सीमित रखा गया था, लेकिन बाद में यह संख्या बढ़ाकर 999 यूनिट कर दी गई थी। इसके बावजूद सभी 999 यूनिट्स केवल 135 सेकंड में ही बिक गईं। ग्राहकों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए कंपनी ने अब BE 6 Batman Edition को फिर से भारत में 28.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर पेश किया है।

इच्छुक ग्राहक आज से ही महिंद्रा इलेक्ट्रिक SUVs की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Add Your Preference’ विकल्प के जरिए अपनी पसंद दर्ज कर सकते हैं। इस स्पेशल एडिशन की पहली डिलीवरी 10 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। कंपनी के अनुसार, मौजूदा BE 6 Batman Edition मालिकों द्वारा रेफर की गई बुकिंग को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह खास एडिशन टॉप-एंड Pack Three 79 kWh वेरिएंट पर आधारित है और इसे महिंद्रा ने Warner Bros. Discovery के ग्लोबल कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिवीजन के साथ मिलकर बनाया है। यह स्पेशल एडिशन Satin Black रंग में आती है और इसके फ्रंट डोर पर खास Batman डिकल्स दिए गए हैं। इसमें 20-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जबकि सस्पेंशन और ब्रेक्स को Alchemy Gold रंग से पेंट किया गया है।

Mahindra BE6 Batman

इस लिमिटेड एडिशन की सभी यूनिट्स के पीछे “BE 6 × The Dark Knight” बैज लगाया गया है। इसके अलावा Batman का Bat लोगो, जो The Dark Knight Trilogy में दिखाया गया था, उसे हब कैप्स, फ्रंट क्वार्टर पैनल, रियर बंपर, विंडो और रियर विंडशील्ड जैसी कई जगहों पर लगाया गया है।

एसयूवी की Infinity Roof पर भी Dark Knight Trilogy का Bat एम्बलम दिया गया है। साथ ही इसमें ‘Night Trail’ कारपेट लैंप दिए गए हैं, जो जमीन पर Bat लोगो प्रोजेक्ट करते हैं। इसके अलावा रियर डोर क्लैडिंग पर ‘Batman Edition’ सिग्नेचर स्टिकर भी मिलता है। महिंद्रा BE 6 Batman Edition की बुकिंग 10 मार्च 2026 से शुरू होगी।

Mahindra BE 6 Batman Edition (2)

केबिन के अंदर डैशबोर्ड पर Brushed Alchemy Gold Batman Edition का खास बैज दिया गया है। इसमें चारकोल लेदर इंस्ट्रूमेंट पैनल और ड्राइवर के कॉकपिट के चारों तरफ गोल्ड फिनिश की हाइलाइट्स मिलती हैं। सीटों पर Suede और लेदर की अपहोल्स्ट्री दी गई है, जिसमें गोल्ड सेपिया स्टिचिंग और Dark Knight Bat लोगो लगा है। इसके अलावा स्टीयरिंग व्हील, In-Touch कंट्रोलर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और कस्टम की-फॉब पर भी गोल्ड फिनिश दी गई है, जिससे केबिन और भी प्रीमियम लगता है।

कंपनी ने केबिन के कई हिस्सों जैसे Boost बटन, सीट्स और इंटीरियर लेबल्स पर Dark Knight Bat लोगो लगाया है।पैसेंजर साइड डैशबोर्ड पर पिनस्ट्राइप ग्राफिक और Bat लोगो दिया गया है, जिससे केबिन और ज्यादा आकर्षक लगता है। इसके अलावा डोर स्ट्रैप्स रेस कार से प्रेरित हैं और उन पर Batman Edition ब्रांडिंग भी दी गई है। साथ ही जब कार स्टार्ट होती है तो इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर खास Batman Edition वेलकम एनिमेशन भी दिखाई देता है। इसके अलावा BE 6 बैटमैन एडिशन के मालिकों को Batman-प्रेरित कई कस्टमाइज़्ड एक्सटीरियर इंजन साउंड भी मिलेंगे।