महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-आई एसी – पढ़ें सारी जानकारी इस ट्रैक्टर के बारे में

Mahindra-arjun-novo.jpg

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई को पावर देने के लिए 3531 सीसी 4-सिलेंडर वाटर कूल्ड इंजन मिलता है, जो 2100 आरपीएम पर 55.7 एचपी की पावर विकसित करता है

महिंद्रा देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल उद्योग के नामों में से एक है और यह कंपनी मोटरसाइकिल, कार, तिपहिया वाहन, ट्रक से लेकर ट्रैक्टर तक की एक बड़ी सीरीज का निर्माण करती है। महिंद्रा देश की शीर्ष ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से भी एक है और यह कंपनी किसानों को 15 एचपी की रेंज से लेकर 75 एचपी तक की रेंज में 35 से भी ज्यादा मॉडलों की एक बड़ी सीरीज की पेशकश करती है।

महिंद्रा ट्रैक्टर के घरेलू लाइनअप में युवो 575 डीआई से लेकर महिंद्रा 415 डीआई और महिंद्रा जीवो 225 डीआई ट्रैक्टर जैसे कई लोकप्रिय नाम हैं, लेकिन हम यहाँ महिंद्रा अर्जुन नोवो 650 एसी ट्रैक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि 57 एचपी की रेंज में आने वाला 4 व्हील ड्राइव वाला ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर की सबसे खास बात यह है कि यह एसी केबिन के साथ भी आता है, जो कि लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के कार्य करने की अनुमति देता है।

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई का आकार और वेट लिफ्टिंग कैपेबिलिटी

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई का व्हीलबेस 2,145 मिमी का है, जबकि इसकी हाइड्रोलिक क्षमता 2,200 किलो है। इस ट्रैक्टर में 66 लीटर का भारी भरकम फ्यूल टैंक दिया गया है, जो कि लंबे समय तक कार्य करने की अनुमति देता है।

AC-tractor-Mahindra-Arjun-Novo-605-DI

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई के टायर

4 व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आने वाले इस ट्रैक्टर के फ्रंट टायर का रेसियो 7.5 X 16 है और रियर टायर का रेसियो 16.9 X 28 है। इस ट्रैक्टर को कंट्रोल करने के लिए पावर स्टीयरिंग दिया गया है, जबकि इसकी आगे चलने की अधिकतम स्पीड 1.69 से 33.23 किमी प्रति घंटा और पीछे चलने की स्पीड 3.18 से 17.72 (रिवर्स) किमी प्रति घंटा है।

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई की इंजन पावर और परफार्मेंस

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई को पावर देने के लिए 3531 सीसी, 4-सिलेंडर वाटर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो कि 2100 आरपीएम पर 55.7 एचपी की पावर उत्पन करता है। यह सिंक्रोमेश 15 फॉरवर्ड+3 रिवर्स गियर बॉक्स से लैस है। यह ट्रेक्टर अपनी ताकत और मल्टीपरपज नेचर के कारण किसानों द्वारा प्रशंसित हैं।

Mahindra-arjun-novo-2.jpg

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-आई एसी केबिन के साथ ऑइल ब्रेक से लैस है, जो ज्यादा पकड़ और कम फिसल प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर का इस्तेमाल कल्टीवेटर, रोटावेटर, हल, प्लांटर और अन्य जैसे उपकरणों के लिए किया जा सकता है। एक्सेसरीज विकल्प के रूप में इसे टूल, टॉपलिंक, कैनोपी, हुक, बम्फर और ड्राबार आदि मिलता है। एसी केबिन होने के कारण यह ट्रैक्टर ड्राइवर को हर परिस्थिती में कार्य करने की अनुमति देता है।

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई की माइलेज

हालांकि महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई का माइलेज उपलब्ध नहीं है, लेकिन कंपनी का दावा है कि यह ट्रैक्टर हर तरह के कार्य के दौरान ज्यादा माइलेज प्रदान करता है। इसकी मेंटनेंस लागत भी काफी कम है।

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई की कीमत

भारत में महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई की कीमत 9.40 लाख से लेकर 9.80 लाख (एक्स-शोरूम) रुपए तक है।