Home Uncategorized LML 2022 के अंत तक इलेक्ट्रिक हाइपरबाइक के साथ भारत में करेगी वापसी

LML 2022 के अंत तक इलेक्ट्रिक हाइपरबाइक के साथ भारत में करेगी वापसी

0
LML 2022 के अंत तक इलेक्ट्रिक हाइपरबाइक के साथ भारत में करेगी वापसी

एलएमएल इलेक्ट्रिक ने इस साल सितंबर में भारत में तीन इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश करने की योजना बनाई है, जो अगले साल हमारे बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे

लोहिया मशीनरी लिमिटेड (LML) भारतीय दोपहिया बाजार में वापसी करने की योजना बना रही है। हाल ही में सामने आई खबर की मानें तो निर्माता भारत में अपनी नई पारी की शुरूआत इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ करेगी। दरअसल ब्रांड एक अन्य इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Detel के साथ साझेदारी में एलएमएल इलेक्ट्रिक नाम से कार्य करने की योजना बनाई है।

दोनों कंपनियां एक ही मूल कंपनी एसजी कॉर्पोरेट मोबिलिटी (SGCM) के तहत काम करेंगी। हाल ही में भारतीय बाजार के लिए एलएमएल इलेक्ट्रिक की योजनाओं के बारे में कुछ जानकारी सामने आई है। कंपनी वर्तमान में एक नई निर्माण फैसिलिटी को स्थापित करने के लिए विभिन्न राज्य सरकारों के साथ बातचीत कर रही है।

माना जा रहा है कि कंपनी इसकी घोषणा इस साल के अंत तक करेगी और नया प्लांट 2024 तक पूरी तरह से शुरू हो जाएगा। वर्तमान में SGCM हरियाणा के बावल में स्थित हार्ले-डेविडसन प्लांट का इस्तेमाल करेगी। कहा गया है कि इस प्लांट में सालाना आधार पर उत्पादन की क्षमता लगभग 20,000 यूनिट है।LML-eROCKIT-electric-motorcycle-img3डीटेल मुख्य रूप से जहाँ टियर 2 और टियर 3 शहरों के लिए लो-स्पीड इलेक्ट्रिक वाहनों पर ध्यान केंद्रित करेगी, वहीं एलएमएल इलेक्ट्रिक सिटी मोबिलिटी और प्रीमियम मॉडल पर ध्यान केंद्रित करेगी। एलएमएल इलेक्ट्रिक ने जर्मनी में स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता eROCKIT के साथ भी साझेदारी की है, जो भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन करने के लिए प्लेटफार्म और तकनीक प्रदान करेगी।

एलएमएल के अनुसार वह भारत में केवल रिबैज वाहनों को लॉन्च नहीं करेगी, बल्कि मौजूदा उत्पादों को भारतीय जरूरतों के अनुरूप या भारतीय स्पेक उत्पादों को विकसित करने के लिए अनुकूलित करेगी। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि 29 सितंबर 2022 को एलएमएल ब्रांड की 50वीं वर्षगांठ है। इस अवसर पर निर्माता भारतीय बाजार के लिए तीन उत्पादों का अनावरण करेगी।LML-eROCKIT-electric-motorcycle-img2कंपनी जिन तीन नए वाहनों का अनावरण करेगी, उनमें एक इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और एक इलेक्ट्रिक हाइपरबाइक शामिल होंगी। कंपनी की इलेक्ट्रिक हाइपरबाइक eROCKIT EV पर आधारित होने की उम्मीद है, लेकिन इसमें अलग-अलग स्पेसिफिकेशन होंगे। मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक हाइपरबाइक के जनवरी 2023 के आसपास बिक्री पर जाने की उम्मीद है।

इसके बाद स्कूटर को अगस्त 2023 के आसपास लॉन्च किया जाएगा, जबकि ब्रांड साल 2024 में एक परफार्मेंस-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पेश करने की योजना बना रहा है, जो मोटरसाइकिल के प्रेमियों के लिए रोमांचक खबर है। एलएमएल का लक्ष्य 2025 तक देश में शीर्ष तीन इलेक्ट्रिक दोपहिया ब्रांडों में से एक बनना है। इसके अलावा निर्माता अपने ईवी के लिए बैटरी-स्वैपिंग तकनीक को अपनाएगा, जिससे वाहनों को व्यवहारिक बनाने में मदद मिलेगी।