भारत में Land Rover Defender Plug-In Hybrid के लिए बुकिंग हुई शुरू

Land Rover Defender Plug-In Hybrid

लैंड रोवर डिफेंडर प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट को सबसे शक्तिशाली और माइलेज वाला डिफेंडर कहा जाता है, जो 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड केवल 5.6 सेकंड में पकड़ सकता है

जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) ने आज घरेलू बाजार में अपने लैंड रोवर प्लग-इन हाइब्रिड डिफेंडर (Land Rover Defender Plug-In Hybrid) के लिए बुकिंग शुरू करने की घोषणा की है। डिफेंडर P400e, टाटा के स्वामित्व वाली लक्जरी कार निर्माता का पहला PHEV है और इसे सबसे ज्यादा शक्तिशाली और माइलेज वाली कार कहा जाता है।

नई लैंड रोवर प्लग-इन हाइब्रिड डिफेंडर को 2.0-लीटर चार-सिलेंडर इनजेनियम पेट्रोल इंजन मिला है जो 105 kW इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर काम करता है। यह इंजन P400e यानि लगभग 400 हॉर्सपावर की अधिकतम पावर और 640 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

इस कार की अधिकतम स्पीड 209 किमी प्रति घंटा है और केवल 5.6 सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। 2021 लैंड रोवर डिफेंडर में P400e 19.2 kWh की बैटरी लगाई गई है और इसे 15A सॉकेट या 7.4 kW AC वॉल बॉक्स चार्जर का इस्तेमाल करके घर या कार्यालय में चार्ज किया जा सकता है।

Land Rover Defender Plug-In Hybrid

इस अवसर पर जगुआर लैंड रोवर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा कि हम भारत में अपने पहले प्लग-इन हाइब्रिड, न्यू डिफेंडर P400e को पेश करते हुए बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। हम अपनी दक्षता, लैंड रोवर की शानदार ऑफ-रोड क्षमता को बरकरार रखते हुए नवंबर 2020 में जगुआर I-PACE के लिए बुकिंग खोलने के बाद जगुआर लैंड रोवर पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिपिकेशन व्हीकल को पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है।

रोहित ने कहा कि आगामी डिफेंडर P400e को डिफेंडर 110 को एसई, एचएसई, एक्स-डायनेमिक एचएसई और एक्स के कुल चार वेरिएंट में बेचा जाएगा और इसकी डिलीवरी साल 2021 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून 2021 की अवधि) में शुरू होने की उम्मीद है।

Land Rover Defender Plug-In Hybrid

बता दें कि लग्जरी ब्रांडों के साथ भारत में क्लीनर वाहनों को लाने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, हम अगले साल लॉन्च होने वाले शून्य उत्सर्जन वाहनों की एक सीरीज देखेंगे। हाल ही में भारत में डिफेंडर 90 और 110 वेरिएंट को 73.98 लाख और 90.46 लाख (एक्स-शोरूम) मे पेश किया गया था, जो कि बेस, एस, एसई, एचएसई और फर्स्ट एडिशन ट्रिम्स में बेचा जाता है।

नया डिफेंडर नए डी 7 एक्स आर्किटेक्चर पर आधारित है और दावा है कि यह ब्रांड द्वारा निर्मित सबसे मजबूत बॉडी वाली गाड़ी है। इस ऑफ-रोडर को पांच, छह या सात सीटों के विकल्पों में खरीदा जा सकता है। पावर देने के लिए इसे 2.0-लीटर चार-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिला है, जो 296 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है। पावरट्रेन आठ-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा है।