भारतीय कार बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध टॉप पाँच एसयूवी की हमारी सूची देखें, जिनकी वर्तमान में सबसे अधिक प्रतीक्षा अवधि है
भारतीय कार बाजार में एसयूवी खरीददारों के बीच लगातार लोकप्रियता हासिल कर रही हैं। नतीजन इन दिनों एसयूवी की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। हालाँकि मौजूदा दौर में सेमीकंडक्टर की कमी के कारण कई कार निर्माता संघर्ष कर रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप कुछ लोकप्रिय एसयूवी की वर्तमान में ज्यादा प्रतीक्षा अवधि हो गई है। यहां हमने उन एसयूवी को सूचीबद्ध किया है, जिनकी डिलीवरी में काफी समय लग रहा है।
वर्तमान में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध महिंद्रा एक्सयूवी700 की प्रतिक्षा अवधि सभी यात्री कारों में सबसे ज्यादा है। इसके चुनिंदा वेरिएंट के लिए खरीददारों को डिलीवरी लेने के लिए 21 महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। हालाँकि अधिकांश बुकिंग आमतौर पर कुछ महीनों के भीतर पूरे हो जाते हैं। इसलिए खरीददारों को अपने स्थानीय डीलरशिप से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।
वहीं दूसरी ओर महिंद्रा थार की प्रतीक्षा अवधि भी बहुत अधिक है, जो चयनित वेरिएंट के आधार पर 11 महीने तक है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि वैश्विक चिप की कमी और बढ़ती उत्पादन लागत के कारण कंपनी ने थार एसयूवी से कुछ सुविधाओं को हटा दिया है। वहीं हुंडई क्रेटा मौजूदा दौर में भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है और इसकी भी काफी प्रतीक्षा अवधि है।

| जून 2022 में एसयूवी की प्रतीक्षा अवधि | |
| मॉडल | प्रतिक्षा अवधि |
| महिंद्रा एक्सयूवी700 | 21 महीने तक |
| महिंद्रा थार | 11 महीने तक |
| हुंडई क्रेटा | 6 महीने तक |
| किआ सोनेट | 6 महीने तक |
| टोयोटा फॉच्यूनर | 4 महीने तक |
हुंडई क्रेटा के कुछ वेरिएंट्स के लिए वेटिंग पीरियड 6 महीने तक जा रहा है, जिसमें SUV के डीजल वर्जन के लिए सबसे लंबा इंतजार करना पड़ेगा। वहीं किआ सोनेट के लिए भी एक लंबी आधिकारिक प्रतीक्षा अवधि है। इसके चयनित एडिशन पर प्रतीक्षा अवधि तीन से छह महीने तक है। हाल ही में किआ ने इसी एसयूवी की भारत में बिक्री के लिए 1.5 लाख से भी ज्यादा यूनिट के आकड़े को पार किया है।
किआ सोनेट भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध सबसे मल्टीपरपज कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है, जिसके साथ बहुत सारे प्रीमियम उपकरण और कई इंजन-ट्रांसमिशन की पेशकश की जाती है। इसी प्रकार टोयोटा फॉर्च्यूनर भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय एसयूवी है और वर्तमान में इसी प्रतिक्षा अवधि चार महीने तक है।

उम्मीद की जा रही है कि इस एसयूवी में अगले साल जनरेशन में बदलाव होगा और इसे एक नया हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगा। इसके अलावा टोयोटा आगामी 1 जुलाई को नई हायराइडर का डेब्यू करने जा रही है और इसे देश में इस साल अगस्त तक पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही इस साल के अंत तक देश में नई टोयोटा इनावा क्रिस्टा को भी पेश किया जा सकता है, जो कि एक नए प्लेटफार्म पर आधारित होगी।