वीडियो में जानें 2022 मारुति वैगनआर के टॉप ZXi प्लस वेरिएंट की खासियत

2022 मारुति सुजुकी वैगनआर 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन में निष्क्रिय स्टार्ट/स्टॉप तकनीक, नए डुअल टोन रंगों और अन्य अपडेट के साथ उपलब्ध है

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने हाल ही में देश में अपनी लोकप्रिय हैचबैक वैगनआर के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च किया है। फेसलिफ्ट के साथ कार में कुछ बदलाव किए गए हैं। हालाँकि इसके टॉल-बॉय सिल्हूट को बरकरार रखा गया है, लेकिन इसे कुछ नए फीचर्स और कॉस्मेटिक अपग्रेड दिए गए हैं। कंपनी नई वैगनआर को “दिल से स्ट्रांग” के रूप में परिभाषित कर रही है और हाल ही में 2022 मारुति वैगनआर टॉप रेड ब्लैक ड्यूल टोन वेरिएंट का एक वीडियो सामने आया है, जिसे sansCARi sumit नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

वैगनआर का यह वेरिएंट टॉप स्पेक जेडएक्सआई प्लस ट्रिम है, जो डुअल-टोन पेंट स्कीम के साथ उपलब्ध है। इसे ब्लैक रूफ और नए गैलेंट रेड शेड के साथ पेश किया गया है, जबकि अन्य डुअल-टोन कलर स्कीम ब्लैक रूफ के साथ मैग्मा ग्रे शेड में आता है। यह वेरिएंट भी नए 14-इंच के अलॉय व्हील के साथ आता है, जिसे डॉर्क कलर का गनमेटल ग्रे फिनिश दिया गया है।

2022 वैगनआर के ग्रिल में एक नया क्रोम प्लेट है जो सुजुकी लोगो के दोनों तरफ फैला हुआ है, जबकि ORVMs अब पियानो ब्लैक फिनिश के साथ आते हैं, जो इसे प्रीमियम अपील देता है। वाइपर के अलावा रियर विंडस्क्रीन भी डिफॉगर और वॉशर के साथ आती है, जबकि इसका अन्य डिजाइन आउटगोइंग मॉडल की तरह बरकरार रखा गया है।

नई वैगनआर के केबिन लेआउट को समान रखा गया है, लेकिन इसे कुछ नई सुविधाएं प्राप्त हुई है। इसे अपडेटेड 7-इंच स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो क्लाउड-आधारित सर्विस के साथ आता है और टॉप-स्पेक ट्रिम में कनेक्टेड कार सुविधाएँ भी शामिल हैं। इसे नई सेलेरियो की तरह पार्ट-डिजिटल और पार्ट-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी मिलता है।

वीडियो में दिखाए गए वैगनआर ऑटोमैटिक वेरिएंट में अतिरिक्त फीचर्स के रूप में हिल-स्टार्ट और हिल-होल्ड असिस्ट भी हैं, जबकि नई वैगनआर अब स्टैंडर्ड के रूप में ड्यूल फ्रंट एयरबैग के साथ आती है। हालाँकि नई वैगनआर को आउटगोइंग मॉडल की तरह ही इंजन विकल्प दिया गया है, लेकिन अब इसमें आउटगोइंग मॉडल के मुकाबले कुछ बदलाव किया गया है।2022 Maruti Suzuki WagonRनई वैगनआर को 1.0-लीटर, पेट्रोल और 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है, जिसमें पहला यूनिट 66 बीएचपी की पावर और 89 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है, तो वहीं दूसरा इंजन 89 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है। इसके अलावा इसके 1.0-लीटर इंजन को फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट भी मिला है, जो 56 बीएचपी की पावर उत्पन्न करता है।

ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 5-स्पीड एएमटी शामिल है। ये इंजन अब डुअल जेट, डुअल वीवीटी (वेरिएबल वाल्व टाइमिंग), कूल्ड ईजीआर (एग्जॉस्ट गैस रीसर्क्युलेशन) और आईएसएस (निष्क्रिय स्टार्ट-स्टॉप) तकनीक से लैस हैं। ये अपडेट नए CAFE 2 मानदंडों के अनुरूप हैं और माइलेज को बढ़ाने में मदद करता है।