विस्तार से जानें यामाहा RayZR 125 हाइब्रिड की 5 प्रमुख बातें

Yamaha RayZR 125 Hybrid

यामाहा ने हाल ही में नई RayZR 125 हाइब्रिड स्कूटर से पर्दा हटाया है, जिसके बहुत जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है

यामाहा के भारतीय डिवीज़न ने हाल ही में अपनी नई एफजेड-एक्स मोटरसाइकिल को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसी कार्यकर्म में फैशिनों 125 हाइब्रिड और रेजेडआर हाइब्रिड का भी अनावरण किया है। अपडेट किए गए स्कूटर अपने वर्तमान मॉडलों की तुलना में कुछ मैकेनिकल और विजुअल अपग्रेड को सपोर्ट करते हैं।

इस तरह आने वाले दिनों में रेजेडआर हाइब्रिड मौजूदा मॉडल की तरह RayZR और RayZR स्ट्रीट रैली के साथ दो विकल्प में उपलब्ध होंगे। हालांकि यामाहा की ओर से भी अभी RayZR हाइब्रिड के विवरण और स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन इसके बारे में कुछ चीजें हैं जो हम जानते हैं, जिनको नीचे सूचीबद्ध किया गया है:

1. हाइब्रिड पॉवरट्रेन

आगामी रेजेडआर हाइब्रिड 125सीसी, फ्यूल-इंजेक्टेड, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन द्वारा संचालित होता रहेगा, लेकिन इसे हाइब्रिड पावर असिस्ट भी मिलेगा। अपडेटेड इंजन पहले की तरह ही 8.2 पीएस की पीक पावर उत्पन करता है, जबकि टॉर्क 9.7 न्यूटन मीटर से लेकर 10.3 न्यूटन मीटर तक है।

Yamaha-RayZR-hybrid-3

2. आल न्यू डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल

नई फैशिनो 125 हाइब्रिड की तरह ही RayZR हाइब्रिड को भी एक नया फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी विकल्प भी मिलने की उम्मीद है, जो राइडर को यामाहा मोटरसाइकिल कनेक्ट एक्स ऐप के माध्यम से अपने स्मार्टफोन को स्कूटर से जोड़ने की अनुमति देगा। कनेक्टेड फीचर्स के साथ वाहन लोकेटर, पार्किंग हिस्ट्री, राइडिंग हिस्ट्री, आंसर बैक आदि की पेशकश की जाएगी, लेकिन इसके साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन उपलब्ध नहीं होगा।

3. एलईडी हेडलाइट

आगामी रेजेडआर हाइब्रिड के साथ एलईडी हेडलाइट की भी पेशकश की जाएगी। हालांकि सायकल के हिस्से अपरिवर्तित रहेंगे। स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलते रहेंगे। इसमें काउल-माउंटेड एलईडी डीआरएल और टिंटेड फ्रंट वाइजर भी मिलेगा।

Yamaha-RayZR-hybrid-1

4. स्टाइल अपडेट

हालांकि रेजेडआऱ का ओवरआल डिज़ाइन नहीं बदलेगा, लेकिन हाइब्रिड एडिशन में (RayZR और RayZR स्ट्रीट रैली दोनों) में नए पेंट विकल्प और अपडेटेड ग्राफिक्स मिलेंगे, जिसकी सारी जानकारी लॉन्च के वक्त उपलब्ध होगी।

Yamaha RayZR 125 Hybrid-2

5. लॉन्च और कीमत

यामाहा रेजेडआर 125 हाइब्रिड के लॉन्च की तारीख की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले हफ्तों में इसे पेश किया जाएगा। वर्तमान में इस स्कूटर की कीमत 73,330 रूपए से लेकर 77,330 (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) रूपए तक है, लेकिन हाइब्रिड मॉडल की कीमत में थोड़ा इज़ाफ़ा हो सकता है।