यहाँ हाल ही में देश में लॉन्च हुई मारूति सुजुकी एक्सएल6 एमपीवी के वेरिएंट वाइज फीचर्स और कीमत को सूचीबद्ध किया गया है
देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने हाल ही में भारत में अपडेटेड एक्सएल6 एमपीवी को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 11.29 लाख रुपए से लेकर 14.55 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक रखी गई है। इस प्रीमियम 6-सीटर एमपीवी को एक नया अपडेटेड पावरट्रेन मिला है और साथ ही साथ इसे मामूली कॉस्मेटिक अपग्रेड, नई सुविधाएँ और ज्यादा सुरक्षा तकनीक प्राप्त हुआ है।
2022 मारूति सुजुकी एक्सएल6 अब एक नए 1.5-लीटर, K15C, डुअल जेट पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है, जो 103 पीएस की पावर और 137 एनएम का टॉर्क विकसित करता है। यह इंजन माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम से लैस किया गया है और 5-स्पीड मैनुअल और नए 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। खरीददारों के लिए यह कार अब Zeta, Alpha और Alpha+ के साथ तीन वेरिएंट में उपलब्ध है।
मारुति सुजुकी एक्सएल6 जेटा
जेटा वेरिएंट 2022 मारुति सुजुकी एक्सएल6 का बेस वेरिएंट है और इसे लगभग सभी आवश्यक सुविधाएँ दी गई हैं। यह वेरिएंट फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, डुअल टोन 16-इंच के अलॉय व्हील, फुल एलईडी लाइटिंग, क्रोम प्लेटेड डोर हैंडल, ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम, डैशबोर्ड के लिए प्रीमियम स्टोन फिनिश, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और वन-टच स्लाइड और रीलाइन के साथ दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट से लैस है।
इसे 50:50 स्प्लिट और रिक्लाइन के साथ तीसरी पंक्ति की सीटें, दूसरी पंक्ति के लिए इंडिविजुअल आर्मरेस्ट, सभी पंक्तियों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट, कलर टीएफटी के साथ MID, ऑटो एसी और सेकेंड-रो रूफ माउंटेड एसी, फुल एलईडी लाइटिंग, 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी (टेलीमैटिक्स), चार एयरबैग और हिल-होल्ड असिस्ट के साथ ईएसपी आदि दिया गया है। भारत में जेटा वेरिएंट की कीमत 11.29 लाख रुपए से लेकर 12.79 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक है।
मारुति सुजुकी एक्सएल6 अल्फा
2022 मारुति सुजुकी एक्सएल6 के अल्फा वेरिएंट को ज़ेटा ग्रेड वेरिएंट पर उपलब्ध सभी फीचर्स दिए गए हैं और इसे कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स भी अलग से मिल रहे हैं, जिसमें लेदर सीट, यूवी कट ग्लास, ऑटो हेडलैंप और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं। यह वेरिएंट बलेनो की तरह 7-इंच टचस्क्रीन स्मार्टप्ले प्रो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस है, जिसे ऑनबोर्ड वॉयस असिस्टेंट (हे सुजुकी) मिलता है।
मारुति सुजुकी एक्सएल6 का यह मिड-लेवल वेरिएंट ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम से भी लैस किया गया है। भारत में एक्सएल6 अल्फा वेरिएंट की कीमत 12.29 लाख रुपये से लेकर 13.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक रखी गई है। इस तरह देखा जाए तो मारूति सुजुकी एक्सएल6 का अल्फा वेरिएंट जेटा वेरिएंट के मुकाबले एक लाख रुपए ज्यादा महंगा है।
मारुति सुजुकी एक्सएल6 अल्फा+
अल्फा प्लस वेरिएंट एक्सएल6 का अब एक नया टॉप-स्पेक वेरिएंट है और इस वेरिएंट के साथ ड्यूलटोन कलर विकल्पों को भी चुना जा सकता है, जो एक ब्लैक कलर की रूफ के साथ आता है। इस वेरिएंट को अल्फा वेरिएंट के मुकाबले अतिरिक्त रूप से वेटीलेटेड फ्रंट सीटें और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम आदि मिलता है।
भारत में एक्सएल6 अल्फा+ वेरिएंट की कीमत 12.79 लाख से 14.39 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है, जो अल्फा वेरिएंट से 60,000 रुपए ज्यादा है, वहीं डुअल-टोन विकल्प 16,000 रुपए प्रीमियम है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि नई एक्सएल6 को कुल 9 कलर विकल्प में पेश किया गया है, जिसमें आर्कटिक व्हाइट, स्प्लेंडिड सिल्वर, ग्रैंड्योर ग्रे, ब्रेव खाकी, ऑपुलेंट रेड और सेलेस्टियल ब्लू शामिल है, वहीं इसे रेड, सिल्वर और खाकी शेड्स में ब्लैक रूफ के साथ डुअल-टोन कलर विकल्प भी मिलते हैं।