किआ इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी 2 नई कारें, जानें डिटेल्स

किआ इस साल भारतीय बाजार में कार्निवल पेट्रोल हाइब्रिड के साथ साथ सिरोस ईवी को भी लॉन्च करने की योजना बना रही है

किआ इंडिया साल 2026 में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस साल दो नए मॉडल लाने की योजना बना रही है, जिनमें एक एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक SUV और एक हाइब्रिड एमपीवी शामिल है। इनमें Kia Syros EV और Kia Carnival का पेट्रोल-हाइब्रिड वर्जन शामिल है। दोनों गाड़ियां अलग-अलग ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश की जाएंगी।

1. Kia Carnival Petrol Hybrid

किआ Carnival पेट्रोल हाइब्रिड की बात करें तो इसमें 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 54 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी। यह सेटअप कुल 242 एचपी की पावर और 367 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। यह एक फुल पैरेलल हाइब्रिड सिस्टम होगा, जो 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा होगा। इसमें तीन स्तरों वाली एडजस्टेबल रीजनरेटिव ब्रेकिंग भी मिलने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कार्निवल कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध है, लेकिन भारत में आने वाला हाइब्रिड वर्जन मौजूदा डीजल मॉडल से सस्ता हो सकता है।

New Kia Carnival-2

फीचर्स की बात करें तो इसमें 19-इंच डार्क फिनिश अलॉय व्हील्स, LED लाइटिंग, ड्यूल सनरूफ, पावर्ड स्लाइडिंग रियर डोर्स, पावर टेलगेट, रियर सनशेड्स, दो 12.3-इंच स्क्रीन, 11-इंच हेड-अप डिस्प्ले, Bose साउंड सिस्टम और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं। ADAS में ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (जंक्शन डिटेक्शन के साथ), ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, स्टॉप-एंड-गो के साथ एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन-कीपिंग असिस्ट शामिल होंगे।

2. Kia Syros EV

वहीं, Kia Syros EV को कंपनी एक सस्ती इलेक्ट्रिक SUV के रूप में ला सकती है, जो अपने सेगमेंट की शुरुआती रेंज में होगी। कहा जा रहा है कि इसे Syros के प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा और इसका डिजाइन व टेक्नोलॉजी किआ EV2 से प्रेरित हो सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में दो तरह के बैटरी पैक के विकल्प मिल सकते हैं।

Kia-Syros-4
Syros ICE

फीचर्स की बात करें तो इसमें 60:40 स्प्लिट के साथ स्लाइड और रिक्लाइन होने वाली रियर सीटें, ट्रिनिटी डैशबोर्ड के साथ दो 12.3-इंच HD स्क्रीन, 5-इंच क्लाइमेट कंट्रोल पैनल, 8-स्पीकर हरमन Kardon ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ड्यूल-पेन पैनोरैमिक सनरूफ, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और 4-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें लेवल-2 ADAS के 16 ऑटोनॉमस फंक्शन, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-व्यू मॉनिटरिंग और छह एयरबैग जैसी सुरक्षा सुविधाएं भी मिलेंगी।