Home कार न्यूज़ Kia Syros EV खरीदने से पहले जानें सभी वैरिएंट के फीचर्स और...

Kia Syros EV खरीदने से पहले जानें सभी वैरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Kia Syros EV (3)

किआ ने Syros EV को 7 वैरिएंट और 2 बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किया है, साथ ही इसमें ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड, लेवल-2 ADAS और V2L जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं

किआ इंडिया ने हाल ही में Syros EV की बुकिंग शुरू की है और इसकी कीमतों की घोषणा भी जल्द की जाएगी। यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में सबसे व्यापक वैरिएंट लाइन-अप के साथ आएगी। कंपनी इसे कुल 7 वैरिएंट्स में पेश करेगी, जिनमें 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलेगा। लाइन-अप की शुरुआत HTK वैरिएंट से होगी, जबकि टॉप मॉडल X-Line ER होगा। बड़ी 51.4 kWh बैटरी केवल Extended Range (ER) वैरिएंट्स में उपलब्ध होगी।

बैटरी विकल्पों की बात करें तो 42 kWh बैटरी पैक 443 किमी (MIDC) की रेंज देता है, जबकि 51.4 kWh बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने पर 526 किमी (MIDC) तक की रेंज देने का दावा करता है। इलेक्ट्रिक मोटर 171 PS की पावर और 255 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। बड़ा बैटरी पैक वाला मॉडल 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार केवल 8.1 सेकंड में पकड़ लेता है। वहीं, DC फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी 10 से 80 प्रतिशत तक केवल 39 मिनट में चार्ज हो जाती है। ऊपरी वैरिएंट्स में बैटरी कंडीशनिंग और बैटरी हीटिंग सिस्टम भी दिए गए हैं।

किआ Syros EV में 12.3-इंच HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 5-इंच टच क्लाइमेट कंट्रोल पैनल दिया गया है। इसके अलावा सभी वैरिएंट्स में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, शिफ्ट-बाय-वायर कॉलम गियर सिलेक्टर, रीजनरेटिव ब्रेकिंग के लिए पैडल शिफ्टर्स, रियर एसी वेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड, रियर सनशेड कर्टेन, फ्रंक (फ्रंट स्टोरेज) और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं।

Kia Syros EV (4)

किआ Syros EV में 10.8 kW AC चार्जिंग, Eco, Normal और Sport ड्राइव मोड दिए गए हैं। वैरिएंट के अनुसार ग्राहकों को डुअल-पेन पैनोरैमिक सनरूफ, हार्मन कार्डन 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, फ्रंट और रियर वेंटिलेटेड सीटें, 4-वे पावर ड्राइवर सीट, किआ कनेक्ट 2.0 के 95 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स, OTA (ओवर-द-एयर) अपडेट्स, वायरलेस फोन चार्जर, स्मार्ट डैशकैम, 360-डिग्री कैमरा और V2L जैसी सुविधाएं मिलेंगी। टॉप X-Line ER वैरिएंट में 16 ऑटोनॉमस सेफ्टी फीचर्स वाला लेवल-2 ADAS भी दिया गया है।

डिजाइन की बात करें तो सभी वैरिएंट्स में किआ का डिजिटल टाइगर फेस, स्टार मैप LED DRLs, वर्टिकल LED लाइटिंग, क्रिस्टल-कट अलॉय व्हील्स और एयरोडायनामिक स्टाइलिंग मिलती है। Extended Range वैरिएंट्स में 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जबकि ऊपरी वैरिएंट्स में ऑटोमैटिक फ्लश डोर हैंडल्स, प्रीमियम अपहोल्स्ट्री और एम्बिएंट केबिन लाइटिंग भी मिलती है।

Kia Syros EV (5)

किआ Syros EV को लाइफटाइम बैटरी वारंटी के साथ पेश किया जाएगा और इसे Battery-as-a-Service (BaaS) स्कीम के तहत भी खरीदा जा सकेगा। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन EV, टाटा पंच EV, महिंद्रा XUV 3XO EV और अन्य कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUVs से होगा।

वैरिएंट के अनुसार प्रमुख फीचर्स की बात करें तो HTK में डिजिटल टाइगर फेस डिजाइन, स्टार मैप LED DRLs और LED हेडलैंप, LED टेललैंप और LED फॉग लैंप, 16-इंच ड्यूल-टोन एयरो अलॉय व्हील्स, 12.3-इंच डिजिटल क्लस्टर और 12.3-इंच टचस्क्रीन, 5-इंच टच क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, शिफ्ट-बाय-वायर गियर सिलेक्टर
पैडल शिफ्टर्स, स्मार्ट की और पुश-बटन स्टार्ट, Eco, Normal और Sport ड्राइव मोड, चार USB Type-C पोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, रियर एसी वेंट्स, TPMS, ऑटो हेडलैंप, वर्चुअल इंजन साउंड सिस्टम, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं।

Kia Syros EV (6)

वहीं HTK+ वैरिएंट में HTK वैरिएंट के सभी फीचर्स के अलावा, रियर व्यू कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल, मैनुअल स्पीड लिमिट असिस्ट
100W USB Type-C चार्जर मिलेगा। HTX वैरिएंट में HTK+ वैरिएंट के सभी फीचर्स के अलावा डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, रियर वाइपर और वॉशर, LED रियर इंडिकेटर्स, 60:40 स्प्लिट स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग रियर सीट, रियर सेंटर आर्मरेस्ट, रियर डिफॉगर, पार्सल शेल्फ, LED केबिन लाइट्स मिलेंगे।

HTK+ ER में HTK+ वैरिएंट के सभी फीचर्स के अलावा 17-इंच ड्यूल-टोन एयरो अलॉय व्हील्स मिलेंगे। वहीं HTX ER में HTX वैरिएंट के सभी फीचर्स के अलावा 17-इंच अलॉय व्हील्स, किआ कनेक्ट 2.0, OTA सॉफ्टवेयर अपडेट्स मिलेंगे। वहीं HTX+ ER वेरिएंट में ऑटो फ्लश डोर हैंडल्स, लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, लेदरेट स्टीयरिंग व्हील, 12.3-इंच नेविगेशन, हार्मन कार्डन 8-स्पीकर सिस्टम, स्मार्ट डुअल कैमरा डैशकैम, ऑटो-डिमिंग िर्वम, बैटरी हीटिंग सिस्टम, 95+ कनेक्टेड फीचर्स, फ्रंट और रियर वेंटिलेटेड सीटें, 4-वे पावर ड्राइवर सीट, वायरलेस फोन चार्जर, फ्रंट पार्किंग सेंसर मिलेंगे।

वहीं X-Line ER वैरिएंट में 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, LED फुटवेल लाइट्स, एक्सक्लूसिव हंटर ग्रीन और ओनिक्स ब्लैक इंटीरियर, लेवल-2 ADAS (16 सेफ्टी फीचर्स), 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, Vehicle-to-Load (V2L),
साइड पार्किंग सेंसर मिलेंगे।