Home कार न्यूज़ Kia Syros EV भारतीय बाजार में लॉन्च से पहले हुई लीक, जानें...

Kia Syros EV भारतीय बाजार में लॉन्च से पहले हुई लीक, जानें डिटेल्स

kia-syros-ev (1)

किआ की नई Syros EV में 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी पैक मिलने की संभावना है और इसका डिजाइन पेट्रोल और डीजल (ICE) मॉडल की तरह ही रखा जाएगा

किआ इंडिया अपनी नई Syros EV को जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले इसकी नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें इलेक्ट्रिक SUV बिना किसी कवर के दिखाई दे रही है। तस्वीरों से साफ है कि Syros EV का डिजाइन काफी हद तक इसके पेट्रोल और डीजल (ICE) मॉडल जैसा ही रहेगा। हालांकि, इसमें कुछ EV-विशेष बदलाव जरूर देखने को मिलेंगे।

नई Syros EV का एक्सटीरियर लगभग मौजूदा Syros जैसा ही है। इसमें Ivory Silver Matte कलर, वर्टिकल LED हेडलैंप्स, फ्लश डोर हैंडल्स और 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव फ्रंट लेफ्ट फेंडर पर दिया गया चार्जिंग पोर्ट है। पीछे की तरफ भी टेललैंप और टेलगेट का डिज़ाइन ICE मॉडल जैसा ही रखा गया है।

इंटीरियर की बात करें तो तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें भी मौजूदा Syros जैसा ड्यूल-टोन केबिन मिलेगा। फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्यूल डिजिटल स्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एंबिएंट LED लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और सेगमेंट-फर्स्ट स्लाइडिंग व रिक्लाइनिंग रियर सीट्स मिलने की उम्मीद है।

kia-syros-ev-1

सुरक्षा और तकनीक के लिहाज से किआ इसमें 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS और Vehicle-to-Load (V2L) जैसे एडवांस फीचर्स भी दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले माना जा रहा था कि Syros EV केवल 42 kWh बैटरी पैक के साथ आएगी। लेकिन अब नई जानकारी के अनुसार कंपनी इसमें 51.4 kWh का बड़ा बैटरी पैक भी दे सकती है। यह बैटरी टॉप वेरिएंट्स में मिलने की संभावना है, जो रेंज 520 किमी की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Kia Syros EV के साथ 15 साल या लाइफटाइम बैटरी वारंटी मिल सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। किआ इंडिया पहले ही भारत के लिए अपने आने वाले हाइब्रिड (HEV) और बैटरी इलेक्ट्रिक (BEV) मॉडल्स की झलक दिखा चुकी है, जिससे साफ है कि कंपनी जल्द ही कई नए इलेक्ट्रिफाइड वाहन लॉन्च करने वाली है। उम्मीद है कि Syros EV अगले कुछ हफ्तों में लॉन्च होगी, जबकि इसके बाद Sorento Hybrid को भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है।

kia-syros-ev-2

कीमत की बात करें तो Kia Syros EV की एक्स-शोरूम कीमत 13.50 लाख रुपये से 19 लाख रुपये के बीच हो सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Tata Nexon EV, Mahindra XUV 3XO EV, MG Windsor EV और Maruti e-Vitara के शुरुआती वेरिएंट्स से होगा।