Home कार न्यूज़ Kia Syros EV भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 13.49 लाख से...

Kia Syros EV भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 13.49 लाख से शुरू – 526 किमी तक की रेंज

BaaS प्लान के तहत Kia Syros EV को सिर्फ 7.99 लाख की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं, हालांकि बैटरी के लिए 3.3 रुपये प्रति किलोमीटर देना होगा

किआ इंडिया ने अपनी दूसरी मेड-इन-इंडिया मास-मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी Kia Syros EV को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये रखी गई है, जबकि टॉप X-Line Extended Range वेरिएंट की कीमत 19.99 लाख रुपये है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 30 जुलाई 2026 से देशभर की डीलरशिप पर उपलब्ध होगी। कंपनी इसे 7 वेरिएंट्स और दो बैटरी पैक विकल्पों में पेश कर रही है।

किआ Syros EV में 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलता है। बड़ा 51.4 kWh बैटरी पैक 526 किमी (MIDC) की सर्टिफाइड रेंज देता है, जिससे यह 500 किमी से ज्यादा रेंज देने वाली अपने सेगमेंट की पहली इलेक्ट्रिक SUV बन गई है। वहीं, 42 kWh बैटरी पैक 443 किमी की रेंज देने का दावा करता है। दोनों वेरिएंट्स में 171 PS की पावर देने वाली फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। बड़ा बैटरी पैक 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 8.1 सेकंड में पकड़ सकता है।

चार्जिंग की बात करें तो Syros EV 100 kW DC फास्ट चार्जर से 10% से 80% तक केवल 39 मिनट में चार्ज हो जाती है। इसमें बैटरी कंडीशनिंग सिस्टम और 10.8 kW AC ऑनबोर्ड चार्जर भी दिया गया है। यह SUV K1 प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसमें IP67-रेटेड Nickel Manganese Cobalt (NMC) बैटरी के साथ लिक्विड-कूल्ड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम मिलता है।

Kia Syros EV (3)

Battery Pack Variant Price (INR)
 

42 kWh

HTK 1,349,900
HTK+ 1,499,900
HTX 1,599,900
 

51.4 kWh

Extended Range

HTK+ ER 1,699,900
HTX  ER 1,799,900
HTX+ ER 1,949,900
X-Line  ER 1,999,900

कंपनी ने ग्राहकों के लिए 15 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी भी दी है। इसके अलावा Assured Buyback Program के तहत 3 साल बाद 80% तक रीसेल वैल्यू का दावा किया गया है। ग्राहक 3 या 4 साल के अलग-अलग माइलेज प्लान चुन सकते हैं और बाद में गाड़ी को रखना, वापस करना या नई गाड़ी से बदलना तय कर सकते हैं।

Battery-as-a-Service (BaaS) योजना के तहत ग्राहक 7.99 लाख रुपये से केवल चेसिस खरीद सकते हैं, जबकि बैटरी का शुल्क 3.3 रुपये प्रति किलोमीटर देना होगा। कंपनी ने My Convenience e-Plus पैकेज भी पेश किया है, जिसमें सर्विस, एक्सटेंडेड वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस शामिल हैं।

kia syros ev (8)

फीचर्स की बात करें तो Syros EV में पैडल शिफ्टर्स के जरिए रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, Auto Mode, i-Pedal, Vehicle-to-Load (V2L), Virtual Engine Sound System, बैटरी हीटिंग सिस्टम और Shift-by-Wire जैसे EV-विशेष फीचर्स दिए गए हैं। MyKia ऐप के जरिए ग्राहक देशभर के 20,300 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुंच सकते हैं। कंपनी के पास 129 DC फास्ट चार्जिंग डीलरशिप, 275 से ज्यादा EV-रेडी वर्कशॉप्स और 400 शहरों में 900 से अधिक टचपॉइंट्स मौजूद हैं।

केबिन में 30-इंच ट्रिपल पैनो डिस्प्ले मिलता है, जिसमें दो 12.3-इंच स्क्रीन और 5-इंच क्लाइमेट कंट्रोल डिस्प्ले शामिल है। इसके अलावा वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, Kia Connect 2.0, OTA अपडेट्स, Harman Kardon का 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, फ्रंट और रियर वेंटिलेटेड सीटें, पैनोरैमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और 16-लीटर फ्रंक भी मिलता है।

Kia Syros EV (5)

सुरक्षा के लिए इसमें Level-2 ADAS के साथ 16 एडवांस सेफ्टी फीचर्स, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट, TPMS, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, रियर ऑक्यूपेंट अलर्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड, 360-डिग्री कैमरा, Blind View Monitor और फ्रंट, रियर व साइड पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। Kia Syros EV को 9 एक्सटीरियर कलर और 3 इंटीरियर थीम के विकल्पों में खरीदा जा सकेगा।