
किआ की दूसरी इलेक्ट्रिक SUV Syros EV को भारत में पेश कर दिया गया है और कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 526 किमी तक चल सकती है
किआ इंडिया ने भारतीय बाजार के लिए अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक एसयूवी Syros EV से पर्दा उठा दिया है। इसकी प्री-बुकिंग 25,000 रुपये की टोकन राशि के साथ शुरू हो गई है। कंपनी का दावा है कि Syros EV अपने सेगमेंट की पहली इलेक्ट्रिक SUV है, जो 526 किमी (ARAI प्रमाणित) की ड्राइविंग रेंज देती है। इसके साथ ही किआ ने लाइफटाइम हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी, Assured Buyback प्रोग्राम और Battery-as-a-Service (BaaS) जैसे विकल्प भी पेश किए हैं।
किआ Syros EV को 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी पैक के साथ उतारा गया है। 42 kWh बैटरी वाला मॉडल 443 किमी की ARAI रेंज देता है, जबकि 51.4 kWh बैटरी पैक के साथ 526 किमी की रेंज मिलती है। दोनों वेरिएंट में 171 PS की पावर और 255 Nm का टॉर्क देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। बड़ा बैटरी पैक वाला मॉडल 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार केवल 8.1 सेकंड में पकड़ सकता है।
चार्जिंग की बात करें तो 100 kW DC फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी 10 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 39 मिनट में चार्ज हो जाती है। इसके अलावा इसमें 10.8 kW AC ऑनबोर्ड चार्जर भी दिया गया है। किआ ने Syros EV में कई एडवांस EV फीचर्स शामिल किए हैं। इनमें i-Pedal सिंगल-पेडल ड्राइविंग, पैडल शिफ्टर्स के जरिए रीजनरेटिव ब्रेकिंग कंट्रोल, Vehicle-to-Load (V2L), बैटरी हीटिंग, बैटरी कंडीशनिंग, डिजिटल की, Virtual Engine Sound System (VESS) और Shift-by-Wire गियर सिलेक्टर शामिल हैं। इसमें IP67-रेटेड Nickel Manganese Cobalt (NMC) बैटरी पैक दिया गया है, जिसमें लिक्विड-कूल्ड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम भी मौजूद है।

चार्जिंग को आसान बनाने के लिए Kia ने K-Charge प्लेटफॉर्म भी पेश किया है, जो MyKia ऐप के जरिए काम करेगा। इसके माध्यम से ग्राहक देशभर के 20,300 से अधिक चार्जिंग पॉइंट्स और 23 चार्जिंग नेटवर्क ऑपरेटर्स तक पहुंच बना सकेंगे। Kia ने भारत में 129 से अधिक डीलरशिप पर DC फास्ट चार्जर और 275 से ज्यादा EV-रेडी वर्कशॉप्स भी तैयार की हैं।
डिजाइन की बात करें तो Syros EV का लुक काफी हद तक स्टैंडर्ड Syros जैसा है, लेकिन इसमें कुछ EV-विशेष बदलाव किए गए हैं। इसमें Digital Tiger Face, वर्टिकली स्टैक्ड LED हेडलैंप, LED DRLs, LED फॉग लैंप, फ्लश ऑटो-डिप्लॉयिंग डोर हैंडल, 17-इंच ड्यूल-टोन एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स, नए रूफ रेल्स और अपडेटेड रियर LED टेललैंप दिए गए हैं।

केबिन में 30-इंच पैनोरैमिक डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 5-इंच क्लाइमेट कंट्रोल डिस्प्ले शामिल हैं। इसके अलावा वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, OTA अपडेट्स, Kia Connect 2.0 के 95 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स, Harman Kardon का 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और वायरलेस फोन चार्जर भी मिलते है।
रियर सीट पर बैठने वालों के लिए स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग 60:40 सीटें, फ्रंट और रियर वेंटिलेटेड सीट्स, 4-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, ड्यूल-पेन पैनोरैमिक सनरूफ, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, ड्यूल-कैमरा डैशकैम, रियर सनशेड, कई USB Type-C पोर्ट और 16-लीटर फ्रंट स्टोरेज (फ्रंक) जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

सुरक्षा के लिए Syros EV में Level 2 ADAS के साथ 16 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स दिए गए हैं। इनमें Forward Collision Avoidance Assist, Smart Cruise Control, Lane Keeping Assist, Lane Following Assist, Driver Attention Warning और High Beam Assist शामिल हैं। इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, Blind View Monitor, Reverse Parking Collision Avoidance Assist, फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर, 6 एयरबैग, Electronic Stability Control (ESC), Vehicle Stability Management (VSM), Hill Start Assist, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, ISOFIX, TPMS और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे कुल 25 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।