किआ सोरेंटो की भारत में अगले साल बिक्री शुरू हो सकती है, कंपनी इस एसयूवी के साथ अपने भारतीय पोर्टपोलियो को और भी मजबूत कर सकती है क्योंकि यह हर छह महीने में एक नया मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है
किआ मोटर्स इंडिया (Kia Motors India) घरेलू बाजार में किआ सेल्टोस के साथ एक सफल कंपनी बनकर उभरी है और यह भारत में किआ कॉर्निवाल नाम की एमपीवी भी बेचती है। कंपनी फेस्टिव सीजन में अपनी एक और एसयूवी किआ सोनेट को लॉन्च करने जा रही है, जबकि अगले साल तक भारत में Kia Sorento को भी लॉन्च किया जा सकता है।
दरअसल किआ मोटर्स अपनी सफलता से उत्साहित है और अपने पोर्टफोलियो के विस्तार में लगी हुई है। इसी के तहत अगले साल किआ सोरेंटो (Kia Sorento) को भारत में लॉन्च किए जानें की खबर है। कहा जा रहा है कि भारत में सोरेंटो का मुकालबा जीप कम्पास, हुंडई टक्सन, फॉक्सवैगन टी-रॉक, स्कोडा कारोक और आगामी सिट्रोएन सी 5 एयरक्रॉस से होगा।
आपको बता दें कि नई जेनरेशन सोरेंटो की ग्लोबल शुरूआत इस साल मार्च 2020 में हुई थी और इसे इंटीरियर और एक्सटेरियर में कई अपग्रेड प्राप्त हुए हैं। इस तरह यह एसयूवी भारत के लिए आदर्श हो सकती है। किआ हर छह महीने में एक नया मॉडल लॉन्च करती है और इस तरह सोरेंटो को अगले एक साल के भीतर पेश किया जा सकता है। साल 2021 के अंत में इसके स्थानीय शुरुआत की उम्मीद की जा सकती है।

एक्सटेरियर में चौथी जेनेरशन सोरेन्टो एसयूवी को फ्रंट में क्रोम टाइगर नोज़ ग्रिल, स्लीकर एलईडी हेडलैम्प्स, ज्यादा आकर्षक एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स, फॉग लैंप्स के साथ स्पोर्टियर फ्रंट बम्पर, छोटे ओवरहैंग्स, व्यापक वायु इनलेट, वर्टिकल इंस्टाल्ड एलईडी टेल लैम्प्स, SORENTO बूटिंग इंसुलेटेड प्राप्त होता है, जबकि रियर बम्पर को फिर से डिज़ाइन किया गया।
केबिन में 10.12 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अपमार्केट फिनिश के साथ लेयर्ड डैशबोर्ड, वर्टिकल एयर कंडीशनिंग वेंट्स के साथ सेंट्रल कंसोल, नए लेदर-रैपिंग स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल 12.3-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर आदि दिए गए हैं।

किआ मोटर्स सोरेंटो को पावर देने के लिए कई इंजन का इस्तेमाल करती है, जिसमें 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल है, जो 1.49 kWh लिथियम-आयन पॉलिमर बैटरी पैक और 44.2 kW इलेक्ट्रिक मोटर के साथ है। यह यूनिट संयुक्त रूप से 230 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। कार को बेहतर फ्यूल इकोनमी देने के लिए निरंतर रूप से वैरिएबल वाल्व ड्यूरेशन तकनीक मिली है।