Kia सोनेट भारत में हुई लॉन्च, कीमत महज 6.71 लाख रूपए से शुरू

किआ सोनेट कॉम्पैक्ट एसयूवी को चार इंजन और पांच ट्रांसमिशन विकल्पों में पेश किया गया है और अब तक 25,000 से अधिक बुकिंग हो चुकी हैं

किआ मोटर्स इंडिया (Kia Motors India) ने भारत में अंततः भारत में अपनी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सोनेट (Kia Sonet) को लॉन्च कर दिया है। इस कार कार की कीमत महज 6.71 लाख रूपए से शुरू होती है जो कि टॉप वेरिएंट में 11.99 लाख रूपए तक जाती है। कंपनी ने इस कार के लिए पहले ही बुकिंग शुरू कर दी है, जिसे 25,000 रूपए का भुगतान (ऑनलाइन और डीलरशिप) करके बुक किया जा सकता है।

किआ मोटर्स ने पिछले दिनों भारत से ही सोनेट का ग्लोबल डेब्यू किया था और इसकी लॉन्च की शुरूआत भारत से ही की गई है। अब इसके बाद यह कार विदेशों के लिए भी अपना रास्ता बनाएगी। कंपनी ने एक साल पहले अपनी ब्लॉकबास्टर एसयूवी किआ सेल्टोस (Kia Seltos) के लिए यही रणनीति अपनाई थी।

सोनेट को भारत में टेक लाइन और जीटी लाइन में लॉन्च किया है, जिसे खरीददार HTE, HTK, HTK+, HTX, HTX+, और GTX+ के साथ कुल मिलाकर 6 ट्रिम में खरीद सकते हैं। इसे बेज गोल्ड, इंटेलीजेंसी ब्लू, अरोरा ब्लैक पर्ल, इंटेसिव रेड, ग्रेविटी ग्रे, स्टील सिल्वर, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, बेज गोल्ड प्लस अरोरा ब्लैक पर्ल, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल प्लस अरोरा ब्लैक पर्ल, इंटेसिव रेड प्लस अरोरा ब्लैक पर्ल के 10 कलर वेरिएंट में पेश किया गया है।

KIA SONET INTERIOR

ModelPrice 
1. 1.2 petrol MT HTERs. 6.71 Lakh
2. 1.2 petrol MT HTKRs. 7.59 Lakh
3. 1.2 petrol MT HTK+Rs. 8.45 Lakh
4. 1.0 turbo petrol iMT HTK+Rs. 9.49 Lakh
5. 1.0 turbo petrol iMT HTXRs. 9.99 Lakh
6. 1.0 turbo petrol iMT HTX+Rs. 11.65 Lakh
7. 1.0 turbo petrol iMT GTX+Rs. 11.99 Lakh
8. 1.0 turbo petrol DCT HTK+Rs. 10.49 Lakh
9. 1.5 diesel MT HTERs. 8.05 Lakh
10. 1.5 diesel MT HTKRs. 8.99 Lakh
11. 1.5 diesel MT HTK+Rs. 9.49 Lakh
12. 1.5 diesel MT HTXRs. 9.99 Lakh
13. 1.5 diesel MT HTX+Rs.11.65 Lakh
14. 1.5 diesel MT GTX+Rs. 11.99 Lakh
15. 1.5 diesel AT HTK+Rs. 10.39 Lakh

कार के फीचर्स की बात करें बेस और टॉप वेरिएंट में कुछ एक अंतर देखने को मिल रहे हैं। कार के बेस वेरिएंट में 15-इंच के स्टील व्हील, 3.5-इंच मोनो कलर एमआईडी, पावर विंडो (फ्रंट सीट), यूएसबी चार्जिंग पोर्ट (फ्रंट और रियर), पावर-एडजस्टेबल ओआरवीएम, रियर एसी वेंट और टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

दूसरी ओर हाई ट्रिम्स में 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, 4.2-इंच कलर MID, प्रोजेक्टर फॉग लैंप्स, फ्रंट और रियर फॉक्स स्किड प्लेट्स, पॉवर विंडो (सभी), लेदरहेट अपहोल्स्ट्री, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, रिमोट इंजन स्टार्ट, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, फॉलो-मी-होम हैडलैंप्स, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, ऑटो-डिमिंग IRVM, वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें और ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 10.25 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 57 यूवीओ कनेक्टेड फीचर्स भी पैकेज का हिस्सा है।

KIA SONET 1

सोनेट के साथ का सबसे बड़ा बूट और सेगमेंट में ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस भी है, जबकि सेफ्टी फीचर्स में बेस ट्रिम्स में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS, EBD और रियर पार्किंग सेंसर्स मिलते हैं। इसी तरह टॉप ट्रिम में छह एयरबैग के साथ फ्रंट पार्किंग सेंसर, पार्किंग कैमरा, ब्रेक असिस्ट भी दिए गए हैं। कुल मिलाकर सोनेट एक फीचर लोडेड एसयूवी है और कंपनी के लिए ब्लॉबास्टर प्रोडक्ट साबित होने जा रहा है।

Kia Sonet1.2-litre petrol1.0-litre turbo petrol1.5-litre diesel
Power83PS120PS100PS (MT)/115PS
Torque115Nm172Nm240Nm (MT)/250Nm
Transmission5-speed MT6-speed iMT/7-speed DCT6-speed MT/6-speed AT

नई किआ सोनेट अपने इंजन, ट्रांसमिशनस प्लेटफार्म और पावरट्रेन हुंडई वेन्यू के साथ साझा करती है। इस कार को भारत में 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो-डीजल के तीन इंजन ऑप्शन में पेश किया जा रहा है, जिसमें 1.2 लीटर पेट्रोल 83 पीएस की पावर और 115 एनएम का पीक टॉर्क देता है और इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स आता है।

KIA SONET

इसी तरह 120 पीएस की पावर और 172 Nm के टॉर्क के साथ 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल मोटर सबसे शक्तिशाली है। इसे दो ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा, जिसमे 6-स्पीड iMT और 7-स्पीड DCT शामिल हैं। सोनेट 1.5 लीटर डीजल मोटर वेन्यू के विपरीत दो स्टेट में उपलब्ध होगी, जिसमें पहला एफजीटी (फिक्स्ड जियोमेट्री टर्बोचार्जर) एडिशन है, जो 100 पीएस और 240 एनएम के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा। दूसरा वीजीटी (वैरिएबल जियोमेट्री टर्बोचार्जर) एडिशन है, जो 115 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क विकसित करने में सक्षम है।

EngineMileage 
1.5 Litre Diesel Engine (6 Speed MT)24.1 Kmpl
1.5 Litre Diesel Engine (6 Speed AT)19 Kmpl
1.2 Litre Petrol Engine (5 Speed MT)18.4 Kmpl
1.0 Litre Turbo Petrol Engine (6 Speed iMT)18.2 Kmpl

इस मोटर को 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक में जोड़ा गया है, जो सेगमेंट में पहली बार है। किआ सोनेट की माइलेज की बात करे तो 1.5 लीटर डीजल इंजन 6 स्पीड मैन्युअल में इसकी माइलेज 24.1 kmpl की है, जबकि डीजल इंजन 6 स्पीड आटोमेटिक के साथ यह 19 kmpl की माइलेज देती है। पेट्रोल इंजन में इसकी माइलेज 18.4 kmpl की है जबकि टर्बो पेट्रोल इंजन में 18.2 kmpl की माइलेज देती है।

भारत में सोनेट मुख्य रूप से मारूति विटारा ब्रेजा (Maruti Vitara Brezza), टाटा नेक्सन (Tata Nexon), महिन्द्रा एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300), फोर्ड ईकोस्पोर्ट (Ford Ecosport) और हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) और आगामी रेनो काइगर (Renault Kaigar), निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) और टोयोटा अर्बन क्रूजर (Toyota Urban Cruiser) के मुकाबले है।