किआ सोनेट के लिए पहले ही बुकिंग शुरू कर दी गई हैं और इच्छुक खरीददार या तो कंपनी की डीलरशिप पर जाकर या फिर ऑनलाइन इस कार की बुकिंग कर सकते हैं
किआ मोटर्स (Kia Motors) की तरफ से लॉन्च किया जा रहा तीसरा प्रोडक्ट किआ सोनेट (Kia Sonet) का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि अब इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को भारत में 18 सितंबर को लॉन्च कर दिया जाएगा। हालांकि अभी तक इस एसयूवी की कीमतों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7 से 12 लाख रुपए के करीब हो सकती है। ऐसे में इच्छुक खरीददार या तो कंपनी की डीलरशिप पर जाकर या फिर ऑनलाइन माध्यम से इस कार की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए खरीरदारों को 25,000 हजार रूपए की राशि जमा करनी होगी, जो कि रिफंडेबल है।
भारत में लॉन्च होने के बाद इस एसयूवी का मुकाबला मारूति विटारा ब्रेजा (Maruti Vitara Brezza), टाटा नेक्सन (Tata Nexon), महिन्द्रा एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300), फोर्ड ईकोस्पोर्ट (Ford Ecosport) और हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) से होगा। जबकि आगामी रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट और टोयोटा अर्बन क्रूजर भी इसके मुकाबले होंगे।
किआ मोटर्स बुकिंग के साथ ही खरीददार को कलर और वैरिएंट भी चुनने का ऑप्शन दे रही है। Seltos सेल्टॉस की तरह सोनेट में भी LED साउंड मूड लाइट्स दी गई है जो म्यूजिक की बीट्स के मुताबिक बदलती रहती हैं। इसमें रियर पार्किंग सेंसर के साथ फ्रंट पार्किंग सेंसर भी मिलेगा, इस सेंगमेंट में ऐसे फीचर वाली ये पहली कार है।

किआ सोनट की फीचर्स लिस्ट काफी प्रभावशाली है। कार के फीचर्स लिस्ट में एलईडी टेललाइट्स, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, वेन्टीलेटेड सीट्स, प्रीमियम सीट अपहोल्स्ट्री, डिजिटल स्पीडोमीटर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पावर-संचालित ओआरवीएम, एडजेस्टेबल स्टीयरिंग, सेंटर-लॉकिंग, सनरूफ और यूएसबी चार्जिंग (फ्रंट और रियर यात्रियों के लिए) आदि शामिल हैं।
कार के स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स में डुअल फ्रंट एयरबैग, ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल शामिल हैं। टॉप ट्रिम में 6 एयरबैग मिलते हैं, इसके अलावा इसे 10.25-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, शानदार बूट स्पेस, बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा। एसयूवी को ड्राइविंग मोड और ट्रैक्शन कंट्रोल मोड भी मिलेंगे।

सोनेट को कंपनी की UVO कनेक्टेड टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है, जिसमें 57 कनेक्टेड फीचर्स शामिल हैं और इसमें नेविगेशन और लाइव ट्रैफिक जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। वायरस प्रोटेक्शन के साथ एयर प्यूरिफायर भी मिलेगा। इस एसयूवी में वायरलेस चार्जर, रिमोट इंजन स्टार्ट, मल्टी ड्राइव जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
पावर देने के लिए सोनेट में तीन पावरट्रेन का इस्तेमाल किया गया है, जिसमे 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है जो 83 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क देगी और यह 5-स्पीड मैनुअल के साथ आएगी। 1.5 लीटर डीजल इंजन 6-स्पीड मैनुअल वर्जन में 100 PS की पावर और 240 Nm का टॉर्क मिलेगा, वहीं 6-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ 115 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क मिलेगा। जबकि 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल यूनिट 120 PS की पावर और 171 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और यह 6-स्पीड iMT और 7-स्पीड DCT के साथ है।