किआ सोनेट ने भारत में 5 लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया है और इसकी 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स का निर्यात किया गया है
किआ इंडिया ने आज एक बड़ी उपलब्धि की घोषणा की है। कंपनी की लोकप्रिय सबकॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet ने भारतीय बाजार में 5 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि दिखाती है कि भारतीय ग्राहकों के बीच किआ ब्रांड को अच्छी पहचान और भरोसा मिला है।
लॉन्च के बाद से किआ सोनेट ने पूरे देश में किआ की पकड़ मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है। यह कार पहली बार कार खरीदने वालों से लेकर युवा परिवारों तक, कई तरह के ग्राहकों को पसंद आई है। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर प्लांट में किआ की ‘मेक इन इंडिया, फॉर द वर्ल्ड’ सोच के तहत बनाई गई सोनेट को विदेशी बाजारों में भी भेजा जाता है, जिससे इसकी पहचान भारत से बाहर भी बनी है।
इस ऐतिहासिक मुकाम पर खुशी जाहिर करते हुए Kia India के चीफ सेल्स ऑफिसर, मिस्टर सनहैक पार्क ने कहा कि “सोनेट की 5 लाख यूनिट बिक्री पूरे किआ परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि Sonet का हर ग्राहक Kia पर विश्वास का प्रतीक है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि Kia का फोकस आकर्षक डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस भारतीय ग्राहकों को पसंद आया है। उन्होंने ग्राहकों का आभार जताते हुए कहा कि इस सफलता में उनकी अहम भूमिका रही है।”

सोनेट कंपनी के घरेलू बिक्री में लगभग 35 प्रतिशत योगदान देती है और किआ की पहुंच को देशभर में और मजबूत बनाती है। सोनेट की सफलता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे करीब 70 देशों में 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स एक्सपोर्ट किया गया है, जिनमें मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, सेंट्रल और साउथ अमेरिका, मैक्सिको और APAC क्षेत्र शामिल हैं। इससे भारत में बने किआ वाहनों पर वैश्विक भरोसा भी मजबूत हुआ है।
सोनेट को शहरी और उभरते बाजारों दोनों से लगातार शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। यह SUV लगातार दो वर्षों तक सालाना 1 लाख यूनिट से अधिक बिक्री का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसके पेट्रोल और डीज़ल इंजन विकल्प, अलग-अलग ट्रांसमिशन और फीचर-लोडेड वेरिएंट्स ग्राहकों को बेहतरीन विकल्प देते हैं। खासतौर पर इसके टॉप वेरिएंट्स की बढ़ती मांग सुरक्षित, कनेक्टेड और प्रीमियम मोबिलिटी की ओर ग्राहकों के झुकाव को दर्शाती है।

किआ इंडिया लगभग 370 शहरों में 820 से अधिक आउटलेट्स के साथ अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रही है, और सोनट बिक्री बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वर्तमान में, सोनट की कीमत 7.30 लाख रुपये से 14.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है और इसे जनवरी 2024 में अपडेट मिला था।