Kia Sonet के वॉकअराउंड वीडियो में जानें इस दमदार एसयूवी की खासियत

किआ सोनेट को भारत में अलगे महीने लॉन्च किय़ा जा सकता है जो कि ग्राहकों के लिए 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध होगी

किआ मोटर्स इंडिया (Kia Motors India) ने आखिरकार घरेलू बाजार में बहु प्रतीक्षित कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सोनेट से पर्दा हटा दिया है और यह संभवतः अगले महीने लॉन्च हो सकती है। कंपनी इस एसयूवी के लिए जल्द ही बुकिंग शुरू कर सकती है और एक साल में 1 लाख यूनिट की बिक्री का लक्ष्य़ लेकर चल रही है।

भारत में लॉन्च होने के बाद किआ सोनेट का मुकाबला मारुति विटारा ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, फोर्ड ईकोस्पोर्ट, महिंद्रा एक्सयूवी 300 और होंडा डब्ल्यूआर-वी जैसी एसयूवी से होगा। यह सब-4-मीटर एसयूवी मूलरूप से हुंडई वेन्यू के प्लेटफार्म पर बेस्ड है और इस दोनों कारों में कई मैकेनिकल समानताएं देखी जा सकती है।

कंपनी इस कार को तीन इंजन ऑप्शन में पेश करने जा रही है, जिसमें 1.2-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल यूनिट, 1.5-लीटर डीजल यूनिट और 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल यूनिट शामिल होगा। जो क्रमशः 84 पीएस और 115 एनएम और 100 पीएस और 240 एनएम के लिए रेट किया गया है, जबकि टर्बोचार्ज्ड डायरेक्ट-इंजेक्टेड गैसोलीन यूनिट 120 PS की अधिकतम पावर और 172 Nm पीक टॉर्क के लिए रेट किया गया है।

पहले यूनिट को 5-स्पीड मैनुअल के साथ जोड़ा जाएगा और वही 1.5 डीजल इंजन को स्टैंडर्ड के रूप में 6-स्पीड मैनुअल प्राप्त होगा। इसी तरह ऑप्शनल टर्बो पेट्रोल यूनिट को 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जाएगा। कंपनी सोनेट की बिक्री iMT के साथ भी करेगी और हाल ही में इस तकनीक की पेशकश वेन्यू में किया गया है।

सोनेट के डिजाइन और लुक की बात करें तो ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किए गए कॉन्सेप्ट म़ॉडल से बहुत ज्यादा अलग नहीं है। हालांकि इसमें थोड़े बहुत बदलाव देखे जा सकते हैं। फ्रंट फेसिया को टाइगर नोज़ ग्रिल मिला है, जबकि एलईडी डीआरएलएस के साथ आक्रामक हेडलैंप, स्पोर्टी बम्पर और फॉग लैंप आदि शामिल हैं।

Kia sonet-12

ग्राहकों के लिए ये एसयूवी ड्यूल टोन कलर स्कीम में उपलब्ध होगी। कंपनी इस कार को HT लाइन व GT लाइन दो ट्रिम में पेश करने जा रही है और जीटी लाइन को एक्सटेरियर और इंटीरियर में अतरिक्त कंट्रास्ट हाइलाइट्स मिलते हैं। रियर में ड्यूल एग्जास्ट पाइप और आक्रामक बम्पर के साथ हॉरिजेंटल एलईडी टेल लैंप देखें जा सकते हैं।

फीचर्स में ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 10.25 इंच एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, यूवीओ कनेक्ट 57 कनेक्टिविटी, वायरलेस चार्जर, सनरूफ, एयर प्यूरीफायर, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल वाच आउट आदि शामिल हैं। आप इस कार के बारे में और ज्यादा जानने के लिए उपर दिए गए वॉकअराउंड वीडियो को देख सकते हैं।