Kia Seltos Gravity Edition जल्द होगी लॉन्च – विस्तार से जानें 5 प्रमुख बातें

Seltos Gravity Edition

किआ मोटर्स इंडिया, ग्रेविटी एडिशन नाम से सेल्टोस रेंज में एक नया वेरिएंट जोड़ने की योजना बना रही है, जिसकी 27 अप्रैल को लॉन्च होने की उम्मीद है

पिछले साल जुलाई में किआ मोटर्स (Kia Motors) ने अपने घरेलू बाजार दक्षिण कोरिया में किआ सेल्टोस ग्रेविटी एडिशन (Kia Seltos Gravity Edition) को पेश किया था और अब यह कार निर्माता कंपनी भारतीय बाजार में इसे लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी इस कार को भारत में 27 अप्रैल 2021 को लॉन्च लॉन्च कर सकती है।

ऐसे में यह सवाल उठता है कि नया ग्रेविटी एडिशन अपने रेग्यूलर एडिशन से कैसे अलग होगा और इसमें क्या बदलाव होगा? तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं कि किआ सेल्टोस ग्रेविटी एडिशन में क्या 5 प्रमुख खासियत होगी:

1. एक्सटेरियर स्टाइल में बदलाव (Changes to the exterior styling)

ग्रेविटी एडिशन में रेग्यूलर सेल्टोस की तुलना में एक्सटेरियर में कुछ अंतर होंगे। इसमें नया क्रोम-स्टड फ्रंट ग्रिल, अलग 18 इंच के अलॉय व्हील, ORVM पर क्रोम एम्बेलिशमेंट और फ्रंट और रियर बंपर पर अपडेटेड फॉक्स बैश प्लेट्स मिलेंगे। इसके अलावा ग्रेविटी एडिशन विशेष रूप से डॉर्क ब्लू कलर विकल्प के साथ आता है, जो आगामी इंडियन स्पेक मॉडल के साथ भी हो सकता है।

2. नया इंटीरियर थीम (New interior theme)

हम उम्मीद करते हैं कि इंडियन स्पेक सेल्टोस ग्रेविटी एडिशन में भारतीय बाजार में बिकने वाली रेग्यूलर सेल्टोस के समान इंटरनल डिजाइन होगा, जो कि अंतर्राष्ट्रीय एडिशन से अलग होगा। हालांकि कार को एक नया ग्रे और ब्लैक इंटीरियर थीम मिलेगा, जिसमें केबिन में रेड और क्रोम हाइलाइट के साथ ग्रे अपहोल्स्ट्री भी होगी।

3. नया किआ लोगो (new Kia logo)

इस साल की शुरुआत में, किआ ने विश्व स्तर पर अपने नए लोगो का अनावरण किया था, जो धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिकने वाली सभी किआ कारों पर दिखाई देने लगेगा। टीज़र के अनुसार भारत में सेल्टोस संभवतः नए लोगो के साथ आने वाला पहला मॉडल होगा। ग्रेविटी एडिशन वेरिएंट निश्चित रूप से नए लोगो को सपोर्ट करेगा और इसके बाद शायद सभी सेल्टोस रेंज के साथ पेश किया जाएगा।

4. पैनोरेमिक सनरूफ (Panoramic sunroof)

किआ ग्रेविटी एडिशन में पैनोरेमिक सनरूफ के साथ-साथ कुछ नई सुविधाएँ भी जोड़ी जा सकती है। वर्तमान में सेल्टोस को एक रेग्यूलर सनरूफ मिलता है, जो हुंडई क्रेटा की तरह प्रीमियम महसूस नहीं कराता है। इसके अलावा, किआ इसमें कुछ अतिरिक्त कनेक्टेड कार फीचर भी जोड़ सकती है।

5. नया टॉप-स्पेक वेरिएंट (New top-spec variant)

ग्रेविटी एडिशन पर स्टाइल और अतिरिक्त सुविधाओं के लिए सभी परिवर्तनों के साथ, यह सेल्टोस के मौजूदा वेरिएंट की तुलना में अधिक महंगा होगा। वर्तमान में किआ सेल्टोस की कीमत 9.89 लाख रूपए से लेकर 17.45 लाख (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) तक है। हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले वेरिएंट की कीमत थोड़ी ज्यादा होगी।